कलेक्टर ने कबीरधाम में शांतिपूर्ण सफल मतदान के लिए जताया आभार

Updated on 27-04-2024 05:34 PM
कवर्धा। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत लोकसभा संसदीय क्षेत्र राजनांदगांव के अंतर्गत कबीरधाम जिले के दोनों विधानसभा में मतदान कार्य निष्पक्ष, निर्विध्न एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने मतदान के सुचारू संचालन में सहयोगी बने सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों और पुलिस तथा केन्द्रीय सुरक्षा बल के अधिकारियों, जवानों, सभी अभ्यर्थियों और राजनीतिक दलों सहित आम नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान को बढ़ावा देने के लिए तथा निर्वाचन प्रक्रिया की सभी पहलुओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका की प्रशंसा की है और इसके लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के पत्रकारों को धन्यवाद दिया है।

कलेक्टर महोबे ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देश (गाइड लाइन) मीडिया के जरिए आम नागरिकों तक पहुंचती रही। मतदाताओं को जागरूक कराने के लिए स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित करने वाली टीम तथा विभिन्न रोचक कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को समाजसेवी संस्थाएं, जनप्रतिनिधि, आम नागरिक, स्कूल-कॉलेज के बच्चों, अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस सुरक्षा बल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई दी। कलेक्टर ने निर्वाचन कार्यो में आगे स्थैतिक टीम, सिविजिल, उड़नदस्ता दल, सहित सभी टीम के कार्यो की तारीफ की।

कलेक्टर महोबे ने कहा कि सभी ने टीम भावना से जवाबदारी पूर्वक निर्वाचन कार्य में भागीदारी निभाई। जिले के मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और शांतिपूर्ण मतदान कराने में सहयोग दिया। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का निर्वाचन कार्य में पूर्ण सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे जिले के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और लग्न के साथ निर्वाचन कार्य पूर्ण किया। उल्लेखनीय है कि 26 अप्रैल को दूसरे चरण के अंतर्गत जिले के विधानसभा क्षेत्र 71-पंडरिया और 72-कवर्धा के लिए मतदान की प्रक्रिया सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।

एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने जिले के 56 क्रिटिकल सहित सभी मतदान केंद्रों में शांति पूर्ण निर्वाचन संपादित कराने, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगे पुलिस बल सहित सभी सुरक्षा बलों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…