कलेक्टर ने पलायन हुए श्रमिक से वीडियो कॉल पर की वोट देने घर आने की अपील

Updated on 20-04-2024 05:22 PM

अम्बिकापुर (वीएनएस)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोस्कर ने शनिवार को स्वयं वीडियो कॉल के जरिए पलायन हुए श्रमिक ओमप्रकाश से बात कर उन्हें मतदान दिवस पर अपने गांव आकर मतदान करने की अपील की। जिले में शत-प्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोस्कर के मार्गदर्शन में स्वीप जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में कलेक्टर ने पलायन हुए श्रमिकों को मतदान दिवस पर मतदान के लिए घर वापस आने की अपील की। विकासखंड मैनपाट के ग्राम कतकालो के ओमप्रकाश, गोवा पलायन किए हुए हैं। भोस्कर ने वीडियो कॉल पर बात कर उनसे लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व पर सहभागिता निभाने की अपील करते हुए 7 मई को होने वाले मतदान के लिए अवश्य अपने घर आने को कहा जिससे वे यहां अपना अमूल्य वोट दे सकें।

गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय छत्तीसगढ़ के निर्देशनुसार प्रदेश में पलायन हुए श्रमिकों के लिए घर आजा संगी कार्यक्रम की शुरुआत की गई है जिसके तहत श्रमिकों से संपर्क कर उन्हें मतदान के लिए घर वापस आने की अपील की जा रही है।

प्राप्त जानकारी अनुसार तीनों विधानसभा क्षेत्र से 845 श्रमिकों ने पलायन किया है जिसमें से 488 श्रमिकों से संपर्क किया गया है और उन्हें मतदान के लिए वापस आने की अपील की गई है। शेष श्रमिकों से भी संपर्क किया जा रहा है। जिससे उन्हें मतदान की जानकारी देते हुए मतदान अवश्य करने हेतु जागरूक किया जाये।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…