कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था व सीसी टीवी निगरानी कार्य का अवलोकन किया

Updated on 05-04-2024 06:58 PM

कवर्धा। लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के साथ आज नवीन कृषि उपज मंडी तालपुर स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था सहित मतदान दलों की रवानगी और वापसी की तैयारियों सहित अन्य आवश्यक तैयारियों का अवलोकन किया। 

कलेक्टर महोबे ने स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और मतदान दलों की रवानगी के दिनों में मंडी परिसर में पर्याप्त छांव, पेयजल, गर्मी के बचाव के लिए अन्य आवश्यक संसाधन व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होने एसपी के साथ लोकसभा निर्वाचन के लिए पंडरिया और कवर्धा विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए अलग-अलग मतदान दलों की रवानगी के लिए बीस-बीस कांउटर बनाने के लिए निर्देश दिए। उन्होने कृषि उपज मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त सीसी कैमरा लगाने के निर्देश दिए है। उन्होने स्ट्रांग रूम के सामने निरीक्षण करते हुए करते हुए निरीक्षण पंजी का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, कवर्धा एसडीएम अनुपम अशीष टोप्पो, उप जिला निर्वाचन अधिकारी गीता रायस्त, डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा नायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर महोबे ने जिले के दोनो विधानसभा-पंडरिया और कवर्धा के लिए बनाएं गए मतदान सामग्री वितरण काउंटर स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के द्वितीय चरण में राजनांदगांव लोकसभा का चुनाव 26 अप्रैल शुक्रवार को होगा। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में कुलर, पंखे, पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने बताया कि राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के कबीरधाम जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांति पूर्ण निर्वाचन कार्य संपादित करने के लिए जिले के एक सहायक मतदान केन्द्र मिलाकर 804 मतदान केन्द्रों के लिए 75 सेक्टर आफिसर का बनाया गया है। मतदान सामग्रियों का वितरण सुव्यवस्थित रूप से करने के लिए जिले के दोनो विधानसभा पंडरिया एवं कवर्धा के लिए 20-20 कुल 40 काउंटर बनाया गया है। इसके लिए काउंटर प्रभारी व सहायक 200 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। मतदान सामग्री स्थल पर महिला मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए विशेष ध्यान रखा गया।  

उल्लेखनीय है कि जिले में 804 मतदान केन्द्र हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 53 हजार 224 है। इसमें 3 लाख 25 हजार 244 पुरूष मतदाता, 3 लाख 27 हजार 978 महिला मतदाता और 02 थर्ड जेंडर मतदाता है। इसमें 6 हजार 517 दिव्यांग मतदाता, 85 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 2 हजार 668 और 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाता की संख्या 23 हजार 637 है। जिले में जेंडर रेसियों 1008 है। सर्विस मतदाताओं की संख्या 136 है। 100 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 88 मतदाता है। जिले में 20 महिला प्रबंधित मतदान केन्द्र बनाएं जाएंगे। इसमें 10 पंडरिया और 10 कवर्धा विधानसभा के लिए होंगे। इसी प्रकार दिव्यांग प्रबंधित मतदान केन्द्र 02, युवा प्रबंधित मतदान केन्द्र की संख्या 10 होगी।  


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…