सर्द दिसंबर और चार धुरंधर...अगले महीने बढ़ेगा क्रिकेट जगत का पारा, मैदान पर FAB 4 साथ-साथ आएंगे नजर

Updated on 29-11-2024 02:12 PM
नई दिल्ली: काफी समय से खामोश चल रहे विराट कोहली के बल्ले से पर्थ टेस्ट में निकले शतक के बाद अब लंबे समय बाद मैदान पर लौटते ही केन विलियमसन द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 93 रन की शानदार पारी ने ‘फैब-4’ (फैबुलस फोर) की रेस को नई ऊर्जा भर दी है। मौजूदा दौर में टेस्ट क्रिकेट में अपने नायाब प्रदर्शन से ‘फैब-4’ की अलग कैटिगरी बनाने वाली विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन और जो रूट की चौकड़ी इस पखवाड़े एक साथ मैदान पर होगी, जिससे सर्द दिसंबर के महीने में क्रिकेट-जगत का तापमान बढ़ना तय है।

संयोग है कि ये चारों धुरंधर इन दिनों आस-पास ही हैं और एक दूसरे के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहे हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया में अगला टेस्ट 6 दिसंबर से शुरू होगा और इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच भी दूसरा टेस्ट इसी दिन शुरू होगा। दोनों सीरीज का तीसरा टेस्ट भी एक ही दिन 14 दिसंबर से खेला जाएगा। मतलब क्रिकेट-जगत की निगाहें इस दिसंबर में पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध पर टिकी होंगी जहां टेस्ट क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…