भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच ने रिजाइन दिया : कहा था भारत में महिलाओं के लिए रहना मुश्किल, यहां कोच-प्लेयर्स के साथ भेदभाव

Updated on 24-02-2024 12:57 PM

भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच जेनेक शोपमैन ने शुक्रवार को अपनी पोस्ट से रिजाइन दे दिया है। उन्होंने हॉकी इंडिया के प्रेसिडेंट दिलीप तिर्की को इस्तीफा सौंप दिया। उन्हें पेरिस ओलिंपिक के लिए भारतीय टीम के क्वालिफाई नहीं कर पाने के बाद आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था।

4 दिन पहले नीदरलैंड की कोच शोपमैन ने कहा था कि भारत में महिलाओं का रहना कठिन है। यहां महिला कोच और प्लेयर्स के साथ भेदभाव होता है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में मुझे बहुत अकेलापन महसूस हुआ। मैं उस संस्कृति से आती हूं जहां महिलाओं का सम्मान किया जाता है और उन्हें महत्व दिया जाता है। मुझे यहां ऐसा महसूस नहीं होता।

2020 में भारतीय टीम से जुड़ी थी शोपमैन
जेनेक शोपमैन 4 साल पहले 2020 में भारतीय टीम के साथ बतौर एनालिटिकल कोच जुड़ीं थीं। टोक्यो ओलिंपिक्स के बाद उन्हें टीम की हेड कोच बना दिया गया था।

शॉपमैन की कोचिंग में भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ। उनके हेड कोच बनने के बाद टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ब्रॉन्ज, एशियन गेम्स 2022 में ब्रॉन्ज, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में गोल्ड और मस्कट एशिया कप-2022 में ब्रॉन्ज जीता।

ओलिंपिक क्वालिफाई नहीं कर पाने के बाद विरोध हुआ
शोपमैन को ओलिंपिक क्वालिफायर के बाद विरोध का सामना करना पड़ा। पिछले महीने जनवरी में रांची में आयोजित FIH ओलिंपिक क्वालीफायर्स में भारतीय टीम पेरिस ओलिंपिक का कोटा हासिल नहीं कर सकी।

ऐसे में हेड कोच की आलोचना हो रही थी। उनका कॉन्ट्रैक्ट जून-जुलाई में एक्सपायर होने वाला था, लेकिन उन्होंने समय से पहले रिजाइन दे दिया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ होने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारत रत्न…
 22 April 2026
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शतीय पारी खेली। 68 गेंदों में 10 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 135 रन रन…
 22 April 2026
मुंबई: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। दोनों टीमों की टक्कर गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में होनी है। मुंबई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर…
 22 April 2026
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा आईपीएल 2026 गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। रबाडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा…
 20 April 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस (जीटी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 30वां मुकाबला आज यानी 20 अप्रैल को खेला जाना है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम…
 20 April 2026
चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 की राहें लगातार कठिन होती जा रही हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले 18 साल के…
 20 April 2026
कोलकाता: ईडन गार्डन्स में रविवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को चौंका दिया। जहां क्रिकेट…
 20 April 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब टी20 क्रिकेट के लिए 30-35 खिलाड़ियों का एक विशाल पूल तैयार कर रहा है। इसके पीछे मुख्य कारण इस साल के अंत में होने…