एमपी में 'स्वच्छ और स्वस्थ होली' : होलिका दहन में अब लकड़ी की जगह गोकाष्ठ का उपयोग

Updated on 28-02-2026 01:04 PM

भोपाल। पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संदेश के साथ आने वाले होली पर्व के लिए प्रदेश में स्वच्छ और स्वस्थ होली अभियान चलाया जाएगा। जनसहयोग एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से यह प्रयास किया जाएगा कि होलिका दहन में लकड़ी की जगह उपला या गोकाष्ठ का उपयोग हो।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि पर्यावरण संरक्षण और पानी बचाने के लिए प्राकृतिक व हर्बल रंगों से होली खेलने तथा पशु-पक्षियों पर रंग न डालने के संकल्प के साथ हुड़दंग से दूर रहकर भाईचारे के साथ होली का उत्सव मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि गोकाष्ठ का उपयोग करने वाली पंजीकृत संस्थाओं के पदाधिकारियों को जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से इन्हें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान देने के लिए प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।

अभ्युदय मध्य प्रदेश अंतर्गत चलाए जाने वाले इस अभियान के क्रियान्वयन का जिम्मा कलेक्टर का होगा और संभागायुक्त पर्यवेक्षण करेंगे।

अभियान के तहत यह होगा

विभिन्न स्तरों पर आयोजित किए जाने वाले सार्वजनिक होलिका दहन कार्यक्रम का जिले में पंचायत तथा अन्य स्थानों पर तहसील तथा नगरीय निकायों के माध्यम से निःशुल्क पंजीयन किया जाएगा।

नगरीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं को इसमें सम्मिलित किया जाएगा।

पंजीयन में आयोजक संस्था के पदाधिकारी, संपर्क नंबर इत्यादि जानकारी ली जाएगी।

होलिका दहन के दिन मैदानी अमले के साथ इन संस्थाओं द्वारा आयोजित सार्वजनिक होलिका दहन आयोजनों का भ्रमण कर, जलाऊ एवं इमारती वनों की लकड़ी के स्थान पर गोकाष्ठ आधारित होलिका दहन को प्रोत्साहित किया जाए।

होलिका दहन का आयोजन पूरी तरह गोकाष्ठ आधारित होने के दो-तीन दिन में संबंधित नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजेंगे।

कलेक्टर जिले में गोकाष्ठ आधारित होलिका दहन आयोजन की सूची तैयार करेंगे।

शासन द्वारा ऐसी संस्थाओं को भविष्य में अन्य किसी प्रकार से प्रोत्साहन या सहयोग दिया जाना हो तो प्राथमिकता दी जाएगी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
भोपाल, भोपाल के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद बुधवार दोपहर को पुलिस पर पत्थर बरसाने, वाहन फोड़ने के मामले में आधा दर्जन लोगों को…
 05 March 2026
भोपाल, भोपाल एम्स में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की आत्महत्या का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर गूंजने लगा है। पहले भी इस प्रकरण को लेकर संस्थान की कार्यसंस्कृति और शिकायत निवारण तंत्र…
 05 March 2026
भोपाल, राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत भोपाल में सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक जिले में 200 किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV)…
 05 March 2026
भोपाल, भोपाल में गुरुवार को नेहरू नगर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीजीपी कैलाश मकवाना, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, एसीपी, आरआई सहित…
 05 March 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर से जुड़े मामले में बरामद 100 करोड़ रुपए के सोना और नकदी को सरकारी खजाने में जमा…
 05 March 2026
भोपाल। थाना रातीबड़ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र में चोरी और नकबजनी करने वाले एक शातिर गिरोह को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों…
 05 March 2026
भोपाल। प्रदेश में स्थित स्मारक और संग्रहालयों के लिए टिकट की बुकिंग ऑनलाइन होने से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। पहले के मुकाबले 30 फीसदी आवेदन ज्यादा आ रहे…
 05 March 2026
मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खाड़ी देशों में निवासरत मध्यप्रदेश के नागरिकों की सहायता के उद्देश्य से मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल…