चटगांव टेस्ट: पहले दिन साउथ अफ्रीका का स्कोर 307/2:टोनी डी जॉर्जी 141 रन बनाकर नाबाद, स्टब्स का शतक

Updated on 29-10-2024 04:54 PM

साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट चटगांव के जहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

साउथ अफ्रीका ने पहले दिन 2 विकेट के नुकसान पर 307 रन बनाए। कप्तान एडेन मार्कराम 33 और ट्रिस्टन स्टब्स 106 रन बनाकर आउट हुए। टोनी डी जॉर्जी 141 और डेविड बेडिंघम 18 रन बनाकर नाबाद लौटे। जॉर्जी और स्टब्स के बीच दूसरे विकेट के लिए 201 रन की साझेदारी हुई।

बांग्लादेश की तरफ से दोनों विकेट तैजुल इस्लाम को मिला। वहीं, बांग्लादेश की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज महिदुल इस्लाम ने टेस्ट डेब्यू किया।

टोनी डी जॉर्जी का पहला टेस्ट शतक 

जॉर्जी ने 146 बॉल पर शतक लगाया। उनका यह पहला टेस्ट शतक है। उन्होंने मेहदी हसन मिराज की बॉल पर चौका लगाकर शतक पूरा किया।

साउथ अफ्रीका ने पहला टेस्ट 7 विकेट से जीता

साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश 106 रन पर ऑलआउट हो गई। फिर साउथ अफ्रीका ने 308 रन बनाते हुए 202 रन की बढ़त बनाई। बांग्लादेश दूसरी पारी में 307 रन पर ऑलआउट हो गई और साउथ अफ्रीका को 106 रन का टारगेट दिया। साउथ अफ्रीका ने मुकाबले के चौथे दिन 106 रन का टारगेट पहले सेशन में 3 विकेट पर हासिल कर लिया।

काइल वेरेने प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने पहली पारी में 114 रन बनाए। कगिसो रबाडा ने मैच में कुल 9 विकेट लिए थे।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 साउथ अफ्रीका : एडेन मार्कराम (कप्तान)

टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, रयान रिकेलटन, काइल वेरेन (विकेटकीपर), सेनुरान मुथुसामी, वियान मुल्डर, केशव महाराज, डेन पीटरसन और कगिसो रबाडा।

बांग्लादेश : नजमुल हसन शांतो (कप्तान)

शादमान इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, जाकिर हसन, महिदुल इस्लाम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, नाहिद राणा, तैजुल इस्लाम और हसन महमूद।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…