आ गया चीन की GDP का रिपोर्ट कार्ड, जानिए पहली तिमाही में कैसा रहा ड्रैगन का हाल
Updated on
16-04-2024 03:07 PM
नई दिल्ली: दुनिया की दूसरी बड़ी इकॉनमी वाले देश चीन की पहली तिमाही के आंकड़े आ गए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में चीन की इकॉनमी 5.3% की रफ्तार से बढ़ी जो अनुमानों से बेहतर है। रॉयटर्स द्वारा एनालिस्ट्स के बीच कराए गए एक पोल के मुताबिक चीन की इकॉनमी के पहली तिमाही में 4.6% की स्पीड से बढ़ने की उम्मीद जताई गई थी। पिछली तिमाही में चीन की इकॉनमी की ग्रोथ 5.2 फीसदी थी। चीन सरकार का लक्ष्य 2024 में इकनॉमिक ग्रोथ पांच फीसदी के आसपास रखने का लक्ष्य रखा है। कई एनालिस्ट्स का कहना है कि यह टारगेट महत्वाकांक्षी है और इसके लिए ज्यादा स्टीम्यूलस की जरूरत होगी।