भारत-पाकिस्तान को एक ही चश्मे से देखता है चीन! कहां लगा रखा है सबसे ज्यादा पैसा?

Updated on 04-04-2026 12:12 PM
नई दिल्ली: चीन ने पिछले कुछ दशकों में अपनी प्रगति से दुनिया को चौंकाया है। आज वह अमेरिका के बाद दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था है। उसने दुनिया भर में निवेश कर रखा है। पिछले 20 साल के आंकड़े देखें तो इस दौरान चीन ने सबसे ज्यादा निवेश अमेरिका में किया है। इस दौरान चीन ने अपने जिगरी यार पाकिस्तान में 16.56 अरब डॉलर का निवेश किया है जबकि भारत में उसका निवेश 17.28 अरब डॉलर का रहा है। चीन की इनवेस्टमेंट लिस्ट में भारत 20वें और पाकिस्तान 23वें नंबर पर है।

चाइना ग्लोबल इनवेस्टमेंट ट्रैकर के मुताबिक चीन ने 2005 से 2025 के बीच अमेरिका में सबसे ज्यादा 204.14 अरब डॉलर का निवेश किया। दिलचस्प बात है कि अमेरिका और चीन के बीच कई मुद्दों पर मतभेद हैं। दोनों के बीच कई साल से ट्रेड वॉर चल रहा है। इसके बावजूद चीन की निवेश लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है। इस लिस्ट में अमेरिका के बाद ऑस्ट्रेलिया है जहां चीन का निवेश 108.12 अरब डॉलर है।

कहां-कहां किया है निवेश?

यूके में चीन ने पिछले 20 साल में 106.58 अरब डॉलर का निवेश किया जबकि ब्राजील में उसका इनवेस्टमेंट 78.88 अरब डॉलर रहा। स्विट्जरलैंड (62.87 अरब डॉलर) जैसे छोटे देश में चीन का निवेश भारत से करीब तीन गुना ज्यादा है। इसके बाद कनाडा, जर्मनी, इंडोनेशिया, सिंगापुर और फ्रांस का नंबर है। रूस, पेरू, मलेशिया, इटली, कजाकस्तान, नीदरलैंड्स, कांगो, फिनलैंड और चिली में भी चीन का निवेश भारत से ज्यादा है।
  • चीन इस समय दुनिया की दूसरी बड़ी इकॉनमी है
  • पिछले 20 साल में उसने कई देशों में निवेश किया है
  • चीन ने सबसे ज्यादा निवेश अमेरिका में किया है
  • चीन की निवेश लिस्ट में भारत 20वें नंबर पर है
  • पाकिस्तान इस लिस्ट में 23वें नंबर पर आता है
भारत सरकार ने हाल में चीन से आने वाले निवेश को लेकर नरम रुख दिखाया है। कोरोना काल में घरेलू कंपनियों को चाइनीज टेकओवर से बचाने के लिए सख्त उपाय किए गए थे। भारत में चीन ने पिछले 20 साल में 17.28 अरब डॉलर का निवेश किया है। यह पाकिस्तान में किए गए निवेश से थोड़ा ही ज्यादा है। इसके अलावा चीन ने सऊदी अरब, इराक, कंबोडिया, कोरिया, वियतनाम, गुयाना, हंगरी, स्पेन, अर्जेंटीना, जापान, इजरायल और गिनी में भी काफी निवेश किया है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
 21 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से…
 21 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
 21 April 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…