एमसीबी जिले में 23 अगस्त तक मनाया जायेगा शिशु संरक्षण माह

Updated on 19-07-2024 05:49 PM

एमसीबी। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार तिवारी और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सौभाग्य शरण सिंह के मार्गदर्शन में शहरी क्षेत्र चिरमिरी में 19 जुलाई से 23 अगस्त तक शिशु संरक्षण माह का आयोजन पूरे जिले के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में भी किया जायेगा।  

शिशु संरक्षण माह में 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए सिरप एवं 1 वर्ष से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयरन फोलिक एसिड का सिरप सप्ताह में दो बार पिलाया जाना है, इसके अलावा शिशु संरक्षण माह के अंतर्गत छूटे हुए 1 से 5 वर्ष के बच्चों को टीकाकृत करने एवं गर्भवती माता का पंजीयन का कार्य जुलाई एवं अगस्त माह में प्रमुखता से किया जाना है। इसके अलावा उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का पहचान कर इलाज भी प्रमुखता से किया जाना है।  शहरी क्षेत्र चिरमिरी में शहरी कार्यक्रम प्रबंधक राकेश वर्मा के अगुवाई में शहर के लगभग 3500 बच्चों को विटामिन ए का सिरप एवं आयरन फोलिक एसिड का एक बोतल छः माह के लिए प्रत्येक सप्ताह दो बार लेने हेतु प्रदान किया जाना है। इस कार्य हेतु शहरी क्षेत्र में कार्ययोजना तैयार कर प्रत्येक मंगलवार को एसईसीएल डिस्पेंसरी में एवं प्रत्येक शुक्रवार को आगनबाड़ी केंद्रों में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किया जायेगा। जिसमें उन समस्त 1 से 5 वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों को ड्यू लिस्ट के आधार पर टीकाकृत करना है, इसके साथ ही साथ एएनएम एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के द्वारा स्कूलों एवं  आंगनबाड़ी केन्द्रों में जाकर डायरिया उल्टी दस्त एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के तरीके के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले का लिंगो घोटुल मांदरी नृत्य दल अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। यह दल नई दिल्ली में आयोजित भारत ट्राइब फेस्ट-2026 में छत्तीसगढ़ राज्य का…
 18 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के बहुचर्चित नसबंदी कांड मामले में करीब 11 साल 4 महीने बाद जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे कोर्ट बिलासपुर के न्यायाधीश शैलेश कुमार ने सर्जन डॉ.…
 18 March 2026
बिलासपुर, हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि पर्व की तैयारियों जोरों से चल रही है। बिलासपुर में सिंधी समाज ने अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र से पहले मंगलवार…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूरे साल NCERT की किताबों से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स पर अचानक सीजी बोर्ड एग्जाम थोप दिया गया। स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर कलेक्टर संजय अग्रवाल…
 18 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर कोटा सिस्टम के तहत दिए जाएंगे। घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने और आम उपभोक्ताओं तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में थार गाड़ी खरीदने के लिए एक नाबालिग ने अपने ही घर में चोरी करवाई है। इसके लिए सेना के रिटायर्ड जवान के बेटे को उकसाया और…
 18 March 2026
रायपुर, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 18 और कल 19 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि…
 18 March 2026
रायपुर, रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 1 की हालत…