मुख्यमंत्री साय ने सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत पर जताया दुःख

Updated on 29-04-2024 05:56 PM

रायपुर। जिले में सड़क हादसे में 8 लोगों को मौत हो गई है। इनमें से 5 शव ग्राम पथर्रा में रहने वाले मृतकों को पहुंचना शुरू कर दिया गया है। वहीं ग्रामीणों ने मृतकों के अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली है। चारों तरफ मातम पसरा हुआ है। हर किसी की आखों में आंसू झलक रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे में 8 लोगों के निधन पर दुःख जताया हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। अपने X हैंडल पर सीएम ने लिखा कि, घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश जिला प्रशासन को दे दिए गए हैं। मृतकों के परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

पिकअप वाहन और माजदा वाहन के बीच हुई भीषण टक्कर में 23 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में 4 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें एम्स हास्पीटल रायपुर रिफर किया गया है। बताया ज रहा है कि, पिकअप में सवार होकर लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पास के ही गांव गए थे, वहां देर रात लौटते वक्त यह हादसा हो गया।

सड़क किनारे खड़ी माजदा में जा घुसी पिकअप
मिली जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा जिले के ग्राम कठिया के पास यह हादसा हुआ है। हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। वहीं 23 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि, सभी पिकअप वाहन में सवार होकर ग्राम पथर्रा से ग्राम तिरैया गए थे। वहां जन्मोत्सव (छट्टी) कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने गांव पथर्रा लौट रहे थे तभी ग्राम कठिया के पास सड़क किनारे खड़ी माजदा में पिकअप जा घुसी । टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई।

अफसर तत्काल पहुंचे हास्पिटल
मामले की जानकारी मिलते ही बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा, एसपी रामकृष्ण साहू सहित जिले के तमाम आला अधिकारी जिला अस्पताल बेमेतरा पहुंचे जहां घायलों को इलाज के लिए डॉक्टर को निर्देशित किया गया। वहीं गंभीर रूप से घायलों को रायपुर रिफर करने के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

सभी आपस में एक ही परिवार के लोग : कलेक्टर
बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा ने बताया कि सभी एक ही ग्राम पथर्रा के हैं जो पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। सभी आपस में एक ही परिवार के लोग हैं। 3 मृतकों और 11 घायलों को बेमेतरा जिला अस्पताल ले जाया गया, वहीं घटना में 5 मृतकों और 12 घायलों को सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…