मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में किया विकास कार्यों का भूमि पूजन- लोकार्पण

Updated on 23-02-2024 12:10 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को उज्जैन में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने 91.962 लाख रुपये की लागत से शासकीय महाविद्यालय तराना में विश्व बैंक परियोजना के अन्तर्गत प्रयोगशाला भवन का निर्माण और जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण, विकास खण्ड खाचरौद के अन्तर्गत 8.31 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम लुसड़ावन, केसरिया, डोडिया, सकतखेड़ी, बनबना, बोरखेड़ा पित्रामल, जलोदिया जागीर, पिपल्याशीष, हताई एवं अंतरालिया की नल जल योजना (जल जीवन मिशन) का लोकार्पण, विकास खण्ड उज्जैन के अन्तर्गत 83 लाख रुपये की लागत से ग्राम करोंदिया की नल जल योजना (जल जीवन मिशन) का लोकार्पण किया।

भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री नगरीय अधोसंरचना तृतीय चरण के अन्तर्गत छह करोड़ रुपये की लागत से सिंधी कॉलोनी से हरिफाटक ओवर ब्रिज तक सेंट्रल लाईटिंग रोड डिवाइडर कार्य, क्षिप्रा विहार स्थित नक्षत्र उद्यान में एक करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य, त्रिवेणी स्थित शनि मन्दिर के पास स्थित शासकीय रिक्त भूमि पर 3.62 करोड़ रुपये की लागत से पार्किंग/पब्लिक शेड निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत तराना विधानसभा क्षेत्र में 6.08 करोड़ रुपये की लागत के एमआरएल 02-कायथा-खारपा-तराना मार्ग, ब्रिज (लम्बाई 135 मीटर) का भूमि पूजन किया गया।

इस अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, सर्वश्री श्याम बंसल, विवेक जोशी, जगदीश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, बहादुर सिंह बोरमुंडला, ओम जैन, दिलीप परमार एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
 23 April 2026
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
 23 April 2026
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
 23 April 2026
भोपाल। कहते हैं कि कोई भी बड़ा निर्णय यूं ही नहीं हो जाता। ऐसा ही कुछ किसानों को भूमि अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा देने के मामले में भी हुआ। अधिकारी…
 23 April 2026
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
 23 April 2026
 भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
 23 April 2026
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
 23 April 2026
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…