मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष का जायजा लिया

Updated on 23-05-2024 07:37 PM

महासमुंद। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 4 जून 2024 को होने वाले मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा कृषि उपज मंडी परिसर पिटियाझर के स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष पहुंचकर लिया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश कुमार क्षीरसागर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह भी मौजूद थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने मंडी परिसर में बनाए गए विधानसभावार मतगणना कक्ष, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व एजेंट की बैठक व्यवस्था, प्रवेश द्वार, सीसीटीवी कैमरा मॉनिटरिंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं मीडिया सेंटर का भी जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कंगाले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की और व्यवस्था संबंधित विषयों पर जानकारी ली।

श्रीमती कंगाले ने महासमुंद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के समस्त मतदान केन्द्रों के मतगणना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिले में मतगणना के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम पर संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने बताया कि मतगणना हाल में मोबाईल फोन, आईपैड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेगा। लेकिन मीडियाकर्मी मीडिया सेंटर तक मोबाईल ले जा सकते हैं। उन्होंने पासधारी अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ताओं एवं मतगणना अभिकर्ताओं के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतगणना कक्ष में कम्प्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट सहित आवश्यक अधोसंरचना उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने पोस्टल बैलेट एवं ईटीबीपीएस के मतों की गणना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आने जाने के लिए प्रवेश मार्ग का भी अवलोकन किया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना की सभी आवश्यक तैयारी की जा रही है व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में चार विधानसभाओं के वोटों की गिनती यहां मंडी परिसर में होगी। पूरे लोकसभा क्षेत्र के पोस्टल बैलेट की गिनती भी यही होगी। ईवीएम से मतगणना के लिए चारों विधानसभा कक्ष में 14-14 टेबल लगाए गए हैं। अतिरिक्त हॉल में 10 टेबल पोस्टल बैलेट के लिए लगाए गए हैं। काउंटिंग एजेंट की नियुक्ति के लिए 31 मई शाम 5ः00 बजे तक नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी काउंटिंग हाल में वीडियोग्राफी और सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। पोस्ट बैलेट की गिनती सुबह 8ः00 बजे से प्रारंभ होगी एवं मशीनों से सुबह 8ः30 से गिनती प्रारंभ होगी। इस अवसर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री निर्भय साहू, श्री रवि साहू, एसडीएम श्री उमेश साहू सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…