CG कोयला खदान हादसा : घायल लक्ष्मण मरकाम की इलाज के दौरान मौत

Updated on 23-02-2024 05:20 PM

कोरबा। एसईसीएल की दीपका कोयला खदान में हुए हादसे को लेकर फिर अपडेट आया है. हादसे में घायल लक्ष्मण मरकाम की ईलाज के दौरान हुई मौत हो गई है।

 खदान में कोयला निकालते समय मिट्टी धसने से पांच लोग दब गए थे। जिसमें से दो लोग घायल थे. इसमें एक की हालत गंभीर थी वहीं एक को मामूली चोट आई थी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था. सूचना पर पहुंचे कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने गुरुवार को पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली थी। पांच दबे हुए लोगों में तीन लोगों का रेस्क्यू अब भी जारी है।

वहीं जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम है मौके पर मौजूद है।  बता दें कि ये घटना हरदी बाजार थाना क्षेत्र के दीपका खदान के सुवाभोडी गांव की है. जिसमें बम्हनी कोना के रहने वाले पांच लोग साइकिल से कोयला चोरी करने गए थे. इस बीच अचानक मिट्‌टी धसकसने से पांच लोग उसमें दब गए।

 जिसमें से अमित सरूता 17 वर्ष बाल-बाल बचे. वहीं लक्ष्मण मरकाम काे कमर में चोट आई थी. जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार ले जाया गया था. अभी भी तीन ग्रामीण खदान में फंसे हुए हैं. जिन्हें बाहर निकालने में ग्रामीण और पुलिस की टीम जुटी हुई है। 


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
दंतेवाड़ा। आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत रखते हुए आज विभिन्न होटलों, किराना दुकानों, मिठाई की दुकानों, नमकीन नवनिर्माता व्यापारियों के खाद्य परिसर का निरीक्षण करने के साथ-साथ विभिन्न खाद्य पदार्थों का…
 05 March 2026
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज अधिकारियों की बैठक में समय-सीमा प्रकरणों की विभागवार समीक्षा के साथ शासकीय योजनाओं और निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि…
 05 March 2026
कोरिया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज मंगलवार को कलेक्टर चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं, जनसमस्याओं तथा लंबित प्रकरणों की विस्तार…
 05 March 2026
अम्बिकापुर। जिले में अवैध मदिरा के परिवहन एवं संग्रहण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त आर. संगीता एवं कलेक्टर…
 05 March 2026
बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में राजस्व, प्रमाण…
 05 March 2026
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को…
 05 March 2026
जांजगीर-चांपा,। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में हर्बल गुलाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समूह की महिलाओं के लिए कलेक्टोरेट एवं जिला…
 05 March 2026
बिलाईगढ। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत भटगांव में इस वर्ष होली का पर्व एक नई मिसाल के रूप में मनाया गया। पहली बार नगरवासियों ने सामूहिक पहल करते हुए वाहन…