32 गेंद में शतक और 17 छक्के... मुंबई इंडियंस का सूरमा बना गेंदबाजों के लिए राक्षस

Updated on 14-09-2024 03:31 PM
तिरुवंतपुरम: आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले विष्णु विनोद ने केरला क्रिकेट लीग टी20 में कमाल कर दिया। उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसका कोई जवाब नहीं। अपनी ताबड़तोड़ हिटिंग से विष्णु ने काफी इम्प्रेस किया। विनोद ने अपनी पारी में छक्कों की झड़ी लगा दी। अब विष्णु की हर जगह जमकर सरहाना हो रही है।

सिर्फ 32 गेंद में ठोका विष्णु ने शतक

दरअसल, त्रिशूर टाइटंस और एलेप्पी रिप्पल के बीच केरला क्रिकेट लीग टी20 का एक मुकाबला खेला गया। इस मैच में 30 साल के विष्णु विनोद का बल्ला जमकर बोला। विष्णु ने महज 32 गेंद पर तूफानी शतक ठोक डाला। 308 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए विष्णु विनोद ने 45 गेंद का सामना कर 139 रन ठोक डाले। विनोद ने अपनी पारी में 5 चौके और 17 छक्के लगाए।

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में हो सकते मालामाल

विष्णु विनोद आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। हालांकि अब आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होने वाला है। ऐसे में मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज कर सकती है। अगर विष्णु आईपीएल ऑक्शन में आते हैं तो उनपर इस पारी के बाद पैसों की बारिश हो सकती है। विष्णु ने दुनिया को बता दिया कि वह किस शैली के बल्लेबाज हैं। उनकी इस पारी के बाद आईपीएल टीमें विष्णु पर नजर रख सकती हैं और ऑक्शन में उन्हें खरीदने के लिए जा सकती हैं। हालांकि 30 साल के विष्णु का प्रदर्शन आईपीएल में अब तक इतना खास नहीं रहा है। उन्होंने खेले गए 6 मैचों में सिर्फ 30 रन बनाए हैं।

विष्णु विनोद का डॉमेस्टिक करियर

विष्णु विनोद केरला के लिए डॉमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 28, लिस्ट ए में 53 तो टी20 में 61 मुकाबले खेले हैं। प्रथम श्रेणी में विष्णु ने 1040, लिस्ट ए में 1773 तो टी20 में 1591 रन ठोके हैं।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

त्रिशूर टाइटंस ने टॉस जीतकर एलेप्पी रिप्पल के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में एलेप्पी 20 ओवर में 6 विकेट पर 181 रन बनाने में कामियाब रही। त्रिशूर टाइटंस ने 182 रन का टारगेट विष्णु विनोद की 145 रन की पारी के बदौलत 12.4 ओवर में ही चेज कर लिया। टाइटंस 8 विकेट से यह मैच अपने नाम करने में सफल रही।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…