सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथमनाएं होली : कलेक्टर

Updated on 18-03-2024 06:06 PM
अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विलास भोस्कर की अध्यक्षता में सोमवार को आगामी 24 और 25 मार्च को होलिका दहन एवं रंग पर्व होली के मद्देनजर जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान एसपी विजय अग्रवाल, समिति के सभी सदस्य, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, समुदाय प्रमुख, गणमान्य नागरिक, मीडिया के प्रतिनिधि, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विलास भोस्कर ने कहा कि सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारे के साथ गौरवशाली परम्परा एवं शांतिपूर्ण ढंग से होली का त्योहार मनाया जाना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से आपसी सहयोग और समन्वय कर जिले में शांति, सौहार्द्र और सद्भावना बनाये रखने की अपील की जिससे जिले में हमेशा की भांति उत्साह और उल्लास के साथ पर्व मनाया जा सके।उन्होंने कहा कि जिले में शांति भंग करने वाले असमाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी एवं आवश्यक कार्रवाई भी होगी। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को बनाये रखने में सहयोग करने एवं सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वालों की सूचना शीघ्र जिला एवं पुलिस प्रशासन को देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर 16 मार्च से आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है, जिसके तहत होली त्यौहार में आचार संहिता के नियमों का पालन करना आवश्यक होगा जिसमें आप सभी का सहयोग जरूरी है।

पुलिस अधीक्षक अग्रवाल ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था हेतु जिला एवं पुलिस प्रशासन की टीम एक्टिव रहेगी, शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग भी की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम विजिट करेगी। हुड़दंग करने वाले शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, कानून का उल्लंघन करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई भी की जायेगी। आमजनों को किसी प्रकार की समस्या ना हो, इसका पूरा प्रयास रहेगा। शहर के भीतर एवं बाहर के स्थानों पर भी हमारी टीम जांच करेगी। शिकायत हेतु आमजनों के लिए कंट्रोल रूम का नम्बर जारी किया जाएगा। उन्होंने इस हेतु बैठक में सभी से क़ानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों ने होली का पर्व जिले में शांतिपूर्ण, लोक परम्परागत ढंग से मनाए जाने हेतु अपने सुझाव रखे जिसमें होलिका दहन के समय बिजली के तारों का विशेष ध्यान रखते हुए अप्रिय घटना होने की आशंका के मद्देनजर बिजली के तारों के नीचे होलिका दहन ना करने, होली का त्योहार जिले में लोक परम्परागत ढंग से मनाए जाने, आदर्श आचार संहिता के पालन के साथ कानून के दायरे में मनाए जाने, और अनुमति के साथ होली मनाने दिए जाने की बात रखी। सदस्यों ने सुझाव रखे कि होली त्योहार के समय विद्यालय एवं महाविद्यालय की परीक्षाएं भी हैं, इसका ध्यान रख तेज आवाज डीजे पर कार्रवाई की जाए। होली के दो दिन पूर्व चौक चौराहों में जांच, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, तीन सवारी पर कार्रवाई हो। आपातकालीन सुविधा जैसे चिकित्सा सेवा, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, मछुआरों एवं गोताखोरों की टीम एक्टिव रहें। शहर के अंदर के साथ ही बाहरी स्थानों पर भी निगरानी हो। होली त्योहार पर अवैध वसूली की भी शिकायत देखने को मिलती है, जिस पर कार्यवाही की जरूरत है। थाना स्तर के कंट्रोल रूम का नम्बर जारी किया जाए, मिठाई की मिलावट, रासायनिक रंगों आदि की जांच हो।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…