कार, टीवी, फोन महंगे हुए, क्या डिमांड पर पड़ेगा असर? जानिए पूरी बात

Updated on 25-04-2024 01:28 PM
नई दिल्ली: कार, टीवी और स्मार्टफोन जैसे प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ने लगी हैं। कंपनियों का कहना है कि कच्चे माल की लागत को ऑफसेट करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। वजह ये है कि कॉपर और एल्युमीनियम उन वस्तुओं में शामिल हैं, जिनकी कीमतों में हालिया उछाल देखा गया है। इसके साथ ही मेमोरी चिप्स और डिस्प्ले पैनल जैसे कलपुर्जे की ऊंची लागत और रुपये में कमजोरी का असर मैन्युफैक्चरर्स के मार्जिन पर पड़ने लगा है। कंपनियों का कहना है कि कीमतों में बढ़ोतरी होने से डिमांड घटने की संभावना नहीं है। मारुति सुजुकी, होंडा कार्स इंडिया, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और Kia इंडिया जैसी कार कंपनियों ने कमोडिटी कॉस्ट बढ़ने के चलते इस महीने अपने वाहनों के दाम 3 प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं। अन्य कंपनियों भी वृद्धि का मूल्यांकन कर रहे हैं। वहीं, नए स्मार्टफोन की कीमतें मेमोरी चिप्स और डिस्प्ले पैनल जैसे कंपोनेंट्स की कीमत में सिंगल डिजिट की वृद्धि को फैक्टर कर रही हैं।

मार्केट ट्रैकर Counterpoint के रिसर्च डायरेक्टर तरुण पाठक का कहना है कि इससे स्मार्टफोन की कीमतों में 2-3 पर्सेंट की बढ़ोतरी हो सकती है। इंडस्ट्री के अधिकारियों का कहना है कि नए लॉन्च के लिए कंप्यूटर की कीमतें में बढ़ोतरी हो सकती हैं, जबकि पुराने मॉडलों के लिए सामान्य कीमतों में गिरावट थम रही है। पुराने स्मार्टफोन मॉडल के लिए भी ऐसा ही है। मार्च क्वॉर्टर में पैनल या ओपन सेल प्राइस में 30-35 पर्सेंट की बढ़ोतरी की वजह से कई टेलिविजन ब्रैंड्स ने पिछले दो हफ्तों में मॉडल्स की कीमतों में 5-7 पर्सेंट की बढ़ोतरी की है। Lenovo इंडिया के एमडी शैलेंद्र कात्याल का कहना है कि पिछले तीन-चार महीनों में कुछ कलपुर्जों की कीमतों में तेजी का माहौल देखा गया है।

प्रोडक्शन कॉस्ट पर असर

मैन्युफैक्चरर Dixon टेक्नोलॉजीज के एमडी अतुल लाल ने कहा कि कॉपर, एल्युमीनियम, जिंक और कुछ पॉलिमर जैसी वस्तुओं की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे प्रोडक्शन कॉस्ट पर अलग-अलग असर पड़ रहा है। मारुति सुजुकी इंडिया ने Swift की कीमत 25,000 रुपये तक बढ़ा दी है। इसके अलावा Grand Vitara SUV के चुनिंदा मॉडल के दाम भी 19,000 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। ये नंबर 1 कार निर्माता के बेस्टसेलिंग मॉडल में से हैं। Kia इंडिया ने अपने कुछ मॉडलों की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा कुछ अन्य मॉडलों की कीमतों में लगभग 1% की वृद्धि की है। कंपनियों का मानना है कि कीमतों में बढ़ोतरी का डिमांड पर कोई खास असर नहीं होगा।
सैमसंग इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (विजुअल डिस्प्ले बिजनेस) मोहनदीप सिंह का कहना है कि कंज्यूमर्स हर छह-सात साल में टीवी अपग्रेड करते हैं। ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी होने से डिमांड घटने की संभावना नहीं है। Kia इंडिया के नेशनल हेड (सेल्स ऐंड मार्केटिंग) हरदीप सिंह बरार ने बताया कि नवरात्रि के कारण अप्रैल के पहले पखवाड़े में डिमांड बढ़ी है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…