गाजा पर कब्जा, हमास का सफाया... इजरायल ने लॉन्च किया ऑपरेशन गिदोन चैरियट-II, रिजर्व सैनिकों के साथ हमले की तैयारी

Updated on 21-08-2025 01:04 PM
तेल अवीव: इजरायल ने गाजा में लड़ाई तेज करते हुए हमास को पूरी तरह खत्म करने और पूरे क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित करने के संकेत दिए हैं। गाजा में 22 महीने से चल रही लड़ाई को अंजाम पर पहुंचाने के लिए इजरायल ने ऑपरेशन गिदोन चैरियट-II का ऐलान किया है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने बुधवार को गाजा शहर पर पूर्ण कब्जे की योजना को मंजूरी देते हुए 60,000 रिजर्व सैनिकों को बुलाया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे विरोध को दरकिनार कर इजरायल इस प्लान पर बढ़ रहा है।

द सन के मुताबिक, काट्ज ने आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ जनरल इयाल जमीर और दूसरे शीर्ष अधिकारियों के साथ मुलाकात के बाद गिदोन चैरियट-II को फाइनल किया है। इसके लिए 60,000 रिजर्व सैनिक, आईडीएफ में पहले से मौजूद 70,000 पुरुषों और महिला सैनिकों के साथ मिलकर गाजा शहर के बाहरी इलाके में अभियान चलाएंगे।

3 रिजर्व ब्रिगेड, 2 बटालियन करेंगी हमला

रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल की तीन रिजर्व ब्रिगेड और दो अतिरिक्त बटालियन सैन्य हमले में सहायता के लिए तैयार हैं। इस पूरे अभियान में आईडीएफ के सभी पांच डिवीजन शामिल होंगे। इस ऑपरेशन का नाम गिदोन चैरियट-II पूर्व में इसी नाम से शुरू किए गए अभियान को आगे बढ़ाने की योजना को दिखाता है।इसके तहत इजरायल ने पहले ही गाजा के एक बड़े हिस्से पर नियंत्रण किया हुआ है
आईडीएफ का इरादा गाजा शहर के उन मुख्य स्थानों पर हमला करते हुए पूरे शहर को घेरने का है। खासतौर से उन इलाकों पर हमला करने का प्लान है, जहां हमास के एक्टिव होने की बात कही जा रही है। इसके लिए सैनिकों, टैंकों और सैन्य वाहनों का एक बड़ा समूह शहर पर धावा बोलेगा। आईडीएफ किसी भी हमले को शुरू करने से पहले पूरी आबादी को पट्टी के दक्षिण में स्थानांतरित किया जाएगा।

2026 तक चलेगी लड़ाई

इजरायली सेना (आईडीएफ) का कहना है कि इस हमास में लड़ाई 2026 तक जारी रह सकती है। आईडीएफ नवंबर में और फिर जरूरत पड़ने पर फरवरी में रिजर्व सैनिकों की दो और खेप बुला सकते हैं। इस पूरे अभियान के लिए इजरायल को 4,00,000 से ज्यादा सैनिकों को जुटाना पड़ेगा। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गुरुवार को ऑपरेशन गिदोन चैरियट-II पर चर्चा करेंगे।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…