कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम बड़ा रिकॉर्ड, रोहित-कोहली और धोनी को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया

Updated on 03-03-2026 01:17 PM
नई दिल्ली: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। गुरुवार यानी 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसी के साथ अब सूर्यकुमार यादव के नाम बड़ा रिकॉर्ड हो गया है। वह इस मामले में रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे महान कप्तानों से भी आगे निकल गए हैं।

किस मामले में सबसे आगे निकले सूर्यकुमार यादव?

दरअसल, भारत के लिए टी20 में कम से कम 50 मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों में सूर्यकुमार यादव सबसे बेहतर विनिंग परसेंटेज वाले कप्तान बन गए हैं। उनसे बेहतर विनिंग परसेंटेज भारत के लिए टी20 में बतौर कप्तान किसी का नहीं है। सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 के मुकाबले में बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव का वो 50वां टी20 मुकाबला था। भारत ने वेस्टइंडीज पर 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ बतौर कप्तान सूर्या की टी20 में भारत के लिए यह 40वीं जीत थी। इसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सूर्यकुमार यादव की विनिंग परसेंटेज 81.25 हो गई है। रोहित शर्मा की 79.83 थी। विराट कोहली की 64.58 थी। एमएस धोनी की 59.28 विनिंग परसेंटेज थी। बता दें कि सूर्यकुमार यादव को 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम (टी20 फॉर्मेट) का कप्तान बनाया गया था, क्योंकि रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप जीतकर टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ होने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारत रत्न…
 22 April 2026
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शतीय पारी खेली। 68 गेंदों में 10 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 135 रन रन…
 22 April 2026
मुंबई: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। दोनों टीमों की टक्कर गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में होनी है। मुंबई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर…
 22 April 2026
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा आईपीएल 2026 गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। रबाडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा…
 20 April 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस (जीटी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 30वां मुकाबला आज यानी 20 अप्रैल को खेला जाना है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम…
 20 April 2026
चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 की राहें लगातार कठिन होती जा रही हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले 18 साल के…
 20 April 2026
कोलकाता: ईडन गार्डन्स में रविवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को चौंका दिया। जहां क्रिकेट…
 20 April 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब टी20 क्रिकेट के लिए 30-35 खिलाड़ियों का एक विशाल पूल तैयार कर रहा है। इसके पीछे मुख्य कारण इस साल के अंत में होने…