लोकसभा में आज CAPF बिल पेश होगा, राज्यसभा से पास

Updated on 02-04-2026 12:46 PM
नई दिल्ली, सदन की कार्यवाही गुरुवार को दो पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुई। आज लोकसभा में CAPF यानी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन) बिल पर चर्चा होगी। यह बिल बुधवार को राज्यसभा से पास हो चुका है।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के इसे सदन में पेश कर सकते है। इस बिल में CAPF के वरिष्ठ पदों पर डिपुटेशन से नियुक्ति के नियम तय किए गए हैं।

विपक्ष इस बिल का विरोध कर रहा है। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि इसे उस दिन लाया जा रहा है, जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी असम दौरे पर हैं।

इसके अलावा आज राज्यसभा में अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने वाला बिल पेश किया जाएगा, जिसे लोकसभा बुधवार को पास कर चुकी है।

CAPF बिल में क्या है…

  • इंस्पेक्टर जनरल (IG) स्तर के 50% पद डिपुटेशन से भरे जाएंगे
  • एडिशनल डायरेक्टर जनरल (ADG) के कम से कम 67% पद डिपुटेशन से भरे जाएंगे
  • स्पेशल डायरेक्टर जनरल (SDG) और डायरेक्टर जनरल (DG) के सभी पद डिपुटेशन से ही भरे जाएंगे

दावा- संसद का बजट सत्र जारी रहेगा

आज संसद के बजट सत्र का आखिरी दिन है। हालांकि न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि बजट सत्र गुरुवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने की संभावना नहीं है, क्योंकि सरकार अप्रैल के तीसरे हफ्ते में इसे फिर से बुलाने की योजना बना रही है।

बुधवार को 4 बिल पास हुए

  • लोकसभा से आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल 2026
  • राज्यसभा से इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (संशोधन) बिल 2026
  • राज्यसभा से CAPF बिल यानी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन) बिल 2026
  • राज्यसभा से इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) बिल

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…