पीवीटीजी महिलाओं-बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य को बेहतर करने जून से शुरू होगा अभियान

Updated on 28-05-2024 06:54 PM

अम्बिकापुर। कलेक्टर विलास भोसकर की अध्यक्षता में संपन्न हुई समय सीमा की बैठक में मतगणना की तैयारियों सहित पीएम जनमन योजना की समीक्षा की गई। बैठक में 4 जून को होने वाली मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में पीएम जनमन के तहत पहाड़ी कोरवा बसाहटों में आवास, सड़क, स्वास्थ्य सुविधाओं, राशन, पेंशन, पेयजल आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जारी कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के बेहतरी के लिए किए जा रहे कार्यों निरंतर प्रगति के लिए नोडल अधिकारी लगातार अपने स्तर पर मॉनिटरिंग करें।

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि जिले में 199 पीवीटीजी बसाहटें हैं। इनमें महिलाओं और बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क हेल्थ कैंप अभियान के रूप में चलाया जाए जिससे इन्हें कुपोषण मुक्त किया जा सके। इस अभियान में सीईओ जनपद पंचायत, महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करेंगे। उन्होंने  हेल्थ कैंप में विभिन्न महत्वपूर्ण टीकाकरण, दवाइयों की उपलब्धता, स्वास्थ्य जांच और परामर्श को शामिल करने कहा है। ये हेल्थ कैंप 4-5 पीवीटीजी बसाहटों का क्लस्टर बनाते हुए आयोजित किए जाएंगे।

इसी तरह कलेक्टर ने कहा कि पंचायत स्तर पर संचालित शासकीय कार्यों की मॉनिटरिंग करने के लिए जिले और ब्लॉक के अधिकारियों को पंचायत नोडल बनाया जायेगा। ये पंचायत नोडल अपने प्रभार के पंचायतों में जाकर कार्यों की जानकारी लेंगे और प्रगति की रिपोर्ट कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…