पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बस पर हमला:9 लोगों की मौत; हमलावरों ने बस रोककर किडनैप किया

Updated on 11-07-2025 02:55 PM

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में गुरुवार देर रात क्वेटा से लाहौर जा रही एक यात्री बस को हथियारबंद लोगों ने रोककर 9 यात्रियों को अगवा किया और उन्हें गोलियों से भून दिया।

यह घटना नॉर्थ बलूचिस्तान के सर धक्का इलाके में झोब के पास हुई, जो लंबे समय से चरमपंथियों की गतिविधियों का केंद्र रहा है।

झोब के असिस्टेंट कमिश्नर नवीन आलम के मुताबिक, हमलावरों ने बस से यात्रियों को उतारा, पहचान की और फिर 9 लोगों को गोली मार दी।

आलम ने बताया कि ये सभी शव बरखान जिले के रेखनी अस्पताल भेजे गए हैं। हत्या का तरीका बताता है कि हमलावर पहले से योजना बनाकर आए थे और टारगेटेड किलिंग कर रहे थे।

सरकार भारत समर्थित हमला बता रही

बलूचिस्तान की प्रांतीय सरकार इसे भारत समर्थित हमला बता रही है। सरकार ने इस हमले के पीछे फितना अल-हिंदुस्तान का हाथ होने की बात कही है।

पाकिस्तान सरकार ने मई में बलूचिस्तान के सभी विद्रोही संगठनों को फितना-अल-हिंदुस्तान का नाम दिया है। इनमें बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) सबसे बड़ा और प्रमुख संगठन है।

सरकारी प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा

QuoteImage

यह सिर्फ एक हमला नहीं, निर्दोष पाकिस्तानियों की क्रूर हत्या है। यह फितना अल-हिंदुस्तान की बर्बर सोच का नतीजा है।

QuoteImage

रिंद ने बताया कि मास्तुंग, कालात और सरदगाई में भी फितना अल-हिंदुस्तान से जुड़े आतंकियों ने हमले किए, लेकिन वहां सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभाल लिया। झोब में हमला अंधेरे का फायदा उठाकर किया गया, जिससे हमलावर बच निकले।

बलूचिस्तान सबसे हिंसाग्रस्त, मई में 35 हमले

इस्लामाबाद स्थित थिंक टैंक पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी (PICSS) की रिपोर्ट बताती है कि मई 2025 में देश में कुल 85 आतंकी हमले हुए। इनमें बलूचिस्तान सबसे ज्यादा प्रभावित रहा।

यहां अकेले 35 हमले हुए जिनमें 51 लोगों की मौत और 100 से ज्यादा घायल हुए।

इनमें नागरिकों की संख्या सबसे ज्यादा है। हमलों में 30 आम लोग, 18 सुरक्षाकर्मी और 3 आतंकी मारे गए।

जनवरी में बस पर हुए आतंकी हमले में 6 की मौत हुई थी

इस साल जनवरी में भी बलूचिस्तान के तुरबत शहर में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के लड़ाकों ने एक बस में बम ब्लास्ट कर दिया था। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 25 घायल हुए थे।

हमले के बाद BLA के एक प्रवक्ता ने वीडियो जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली।

क्या है बलूच लिबरेशन आर्मी

BLA पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत का सबसे बड़ा बलूच उग्रवादी समूह है। यह दशकों से पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ विद्रोह कर रहा है।

यह ग्रुप बलूचिस्तान की आजादी और अपने इलाकों से चीन को बाहर निकालने की मांग कर रहा है। BLA ने पाकिस्तानी सिक्योरिटी फोर्सेज और चीन की CPEC परियोजना को निशाना बनाकर कई हमले किए हैं।

बलूचिस्तान में रहने वाले ज्यादातर बलूच लोग पाकिस्तानी सरकार से नाराज हैं। इन लोगों का कहना है कि सरकार उनके इलाकों के नेचुरल रिसोर्सेज का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है।

BLA का कहना है कि लोकल आबादी को इन रिसोर्जेज से होने वाले मुनाफे में से कोई हिस्सा नहीं मिलता है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद मोहम्मद यूनुस ने लगातार भारत-विरोधी भावना का इजहार किया। इसका असर दोनों देशों के रिश्ते पर साफ…
 16 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका ने नाटो सैन्य गठबंधन के सहयोगियों को ईरान के खिलाफ युद्ध में साथ देने के लिए धमकाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि नाटो को…
 16 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ संघर्ष खत्म करने के लिए चीन की मध्यस्थता स्वीकार करने या बातचीत की मेज पर आने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान ने चीन…
 16 March 2026
तेल अवीव: इजरायल ने आने वाले दिनों ईरान में हमले तेज करने का ऐलान किया है। इजरायली सेना ने आने वाले तीन हफ्तों में ईरान में करीब एक हजार ठिकानों…
 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…