'बुर्का सिटी' के डायरेक्‍टर ने 'लापता लेडीज' के मेकर्स को कोसा, कहा- हैरान और दुखी हूं! राइटर ने किया पलटवार

Updated on 07-04-2025 01:55 PM
'लापता लेडीज' और 'बुर्का सिटी' का विवाद बढ़ता जा रहा है। पूरे देश को उस वक्‍त तगड़ा झटका लगा, जब सोशल मीडिया पर कई लोगों ने यह दावा किया कि किरण राव की 2023 की फिल्म असल में फैब्रिस ब्रैक की अरबी शॉर्ट फिल्म 'बुर्का सिटी' की कॉपी है। यह फिल्‍म 2019 में रिलीज हुई थी और दोनों में कई समानताएं देखी गई हैं। अब 'बुर्का सिटी' के डायेक्‍टर फैब्रिस ने कहा है कि वह यह सब देखकर 'हैरान' और 'दुखी' हैं। यही नहीं, उन्‍होंने यह भी कहा कि वो 'लापता लेडीज' के मेकर्स से इस बारे में बात करना चाहते हैं। दूसरी ओर, राइटर बिप्लब गोस्वामी ने 'लापता लेडीज' पर लग रहे प्लेगरिज्म (साहित्यिक चोरी) के दावों का खंडन किया है और इसे निराधार बताया है।
फैब्रिस ब्रैक ने IFP से बातचीत में कहा है कि उन्‍हें हाल ही इस बारे में पता चला। जब उनसे दोनों फिल्मों में समानताओं के बारे में पूछा गया, तो फ्रांसीसी डायरेक्‍टर ने कहा, 'फिल्म की पिच मेरी शॉर्ट फिल्म से मिलती-जुलती है। इसमें भी एक 'दयालु, प्यार करने वाला, भोला पति' है। एक 'भ्रष्ट' पुलिस अधिकारी है। घूंघट में महिला की तस्वीर वाली सीन में भी समानताएं हैं।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…