कंपनी बनाई पहुंचाया बुलंदियों पर, फिर शेयरहोल्डर्स ने कर दिया चलता

Updated on 24-02-2024 01:45 PM
कंपनी का टर्नओवर अरबों रुपयों में पहुंचा, लेकिन इन फाउंडर्स को बाद में शेयरहोल्डर्स ने कंपनी से बाहर निकाल दिया। आज हम आपको ऐसे ही फाउंडर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से कंपनी को नई ऊंचाईयों पर पहुंचा, लेकिन बाद में उन्हें कंपनी से बाहर निकाल दिया गया।

राहुल यादव

हाउसिंग डॉट कॉम (Housing.com) के फाउंडर राहुल यादव (Rahul Yadav) को भी कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। मुंबई आईआईटी (IIT, Mumbai) से पढ़कर निकले राहुल यादव ने हाउसिंग डॉट कॉम को सिर्फ दो साल के अंदर 130 मिलियन डॉलर का निवेश दिलवाकर बुलंदियों पर पहुंचाया था। आईआईटी में पढ़ाई करने के बाद राहुल और उनके दोस्त को मुंबई में घर ढूंढने में काफी दिक्कत हो रही थी। इसी से उन्हें इस स्टार्टअप का आईडिया आया था। साल 2012 में आईआईटी से निकलने के साथ ही उन्होंने कंपनी की स्थापना की थी।

अशनीर ग्रोवर

शार्क टैंक इंडिया के जज रहे अशनीर ग्रोवर भारत पे के को-फाउंडर थे। अशनीर ने कंपनी को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया था। अशनीर को भी भारत पे से बाहर निकाल दिया गया था। अशनीर को कंपनी के खिलाफ दायर मध्यस्थता में हारने के बाद कंपनी बोर्ड की सदस्यता छोड़नी पड़ी थी। अशनीर की पत्नी माधुरी जैन को भी कंपनी में अनियमितता बरतने के आरोपों के बाद बर्खास्त कर दिया गया था।

बायजू रवींद्रन

एडटेक कपंनी बायजू के फाउंडर बायजू रवींद्रन को शेयरहोल्डर्स ने 23 फरवरी को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। कंपनी की ईजीएम में शेयरहोल्डर्स ने सर्वसम्मति से कंपनी के फाउंडर सीईओ बायजू रवींद्रन और उनके परिवार को हटाए जाने के पक्ष में वोट किया। साल 2011 में उन्होंने अपनी पत्नी दिव्या गोकुलनाथ के साथ मिलकर थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की थी। उन्होंने लर्निंग ऐप बायजू तैयार किया। साल 2015 में उन्होंने इस ऐप को लॉन्च कर दिया था।

सचिन और बिन्नी बंसल

सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने अक्टूबर 2007 में फ्लिपकार्ट की स्थापना की थी। दोनों आईआईटी, दिल्ली के पूर्व छात्र और Amazon के पूर्व कर्मचारी थे। कंपनी ने शुरू में देशव्यापी शिपिंग के साथ ऑनलाइन पुस्तक बिक्री पर ध्यान दिया। इसके बाद धीरे-धीरे फ्लिपकार्ट का विस्तार हुआ और साल 2008 तक कंपनी को प्रति दिन सैकड़ों ऑर्डर मिलने लगे थे। कंपनी का राजस्व बढ़ने लगा था। साल 2018 में वॉलमार्ट से अधिग्रहण डील के दौरान सचिन का फ्लिपकार्ट के बोर्ड के साथ विवाद हो गया था। उन्होंने कंपनी में अपनी पूरी हिस्सेदारी एक अरब डॉलर से अधिक में बेच दी और कंपनी से बाहर निकल गए। इसके बाद, बिन्नी बंसल ने भी वॉलमार्ट द्वारा आरोपों की जांच के बाद साल 2018 में फ्लिपकार्ट से इस्तीफा दे दिया था।

स्टीव जॉब्स

स्टीव जॉब्स, स्टीव वोजनियाक और रोनाल्ड वेन ने मिलकर इस कंपनी की शुरुआत की थी। 1 अप्रैल 1976 को इस कंपनी की स्थापना हुई थी। साल 1977 में कंपनी का नाम 'ऐप्पल इंक' (Apple Inc) रखा गया। कंपनी के नाम के साथ-साथ उनका लोगो भी बदल गया। स्टीव जॉब्स को 1985 में अपनी ही कंपनी से निकाल दिया गया था, लगभग 10 साल बाद उन्होंने इसे अपने माता-पिता के गैरेज में शुरू किया था। हालांकि उन्होंने 90 के दशक के अंत में एपल के सीईओ के रूप में फिर वापसी की थी।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
 25 April 2026
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
 25 April 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…