देशवासियों की आकांक्षाओं का बजट : अमर अग्रवाल

Updated on 23-07-2024 06:29 PM

रायपुर । पूर्व वित्त मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में  सर्वांगीण, सर्वव्यापी तथा सर्व-समावेशी विकास के साथ वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' की परिकल्पना की गई है।बजट में चार वर्ग गरीब, महिला, युवा और किसान का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा इस बजट में  विशेष रूप से रोजगार, कौशल प्रशिक्षण, MSME और मध्यम वर्ग पर फोकस किया गया है। कौशल और रोजगार सृजन की घोषणाएं ऐतिहासिक हैं.5 वर्ष की अवधि में 4.1 करोड़ युवाओं को सीधा लाभ होगा। कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों के लिए उत्पादकता और अनुकूलनीयता 1.52 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर नए घर बनाये जाएंगे।मुद्रा लोन की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की गई है।बजट में एम एस एम ई MSME के लिए वित्तीय पैकेज का ऐलान किया गया है।एमएसएमई सेक्टर को दबाव के दौरान बैंक ऋण आसानी से मिलता रहे इसके लिए  क्रेडिट गारंटी योजना शुरू होगी।

विधायक अग्रवाल ने बताया बजट में वित्त मंत्री ने 9 सूत्री योजना पेश करते हुए विकसित भारत के लिए कृषि में उत्पादकता, रोजगार एवं कौशल, सामाजिक न्याय, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा, बुनियादी ढांचा, नवाचार और सुधार को प्राथमिकता में रखा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना  को 5 सालों के लिए बढ़ाने के ऐलान से 80 करोड़ से अधिक लोगों को सीधा लाभ होगा।उन्होंने कहा वैश्विक अर्थव्यवस्था के मुश्किल दौर में भी भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है,भारत में महंगाई दर करीब 4 फीसदी है।चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था के 6.5 से सात प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है।केंद्रीय बजट देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और अमृतकाल के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला है।उम्मीदों भरा यह बजट भारत को प्रगति की नई ऊंचाई पर पहुंचाएगा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले का लिंगो घोटुल मांदरी नृत्य दल अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। यह दल नई दिल्ली में आयोजित भारत ट्राइब फेस्ट-2026 में छत्तीसगढ़ राज्य का…
 18 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के बहुचर्चित नसबंदी कांड मामले में करीब 11 साल 4 महीने बाद जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे कोर्ट बिलासपुर के न्यायाधीश शैलेश कुमार ने सर्जन डॉ.…
 18 March 2026
बिलासपुर, हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि पर्व की तैयारियों जोरों से चल रही है। बिलासपुर में सिंधी समाज ने अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र से पहले मंगलवार…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूरे साल NCERT की किताबों से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स पर अचानक सीजी बोर्ड एग्जाम थोप दिया गया। स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर कलेक्टर संजय अग्रवाल…
 18 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर कोटा सिस्टम के तहत दिए जाएंगे। घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने और आम उपभोक्ताओं तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में थार गाड़ी खरीदने के लिए एक नाबालिग ने अपने ही घर में चोरी करवाई है। इसके लिए सेना के रिटायर्ड जवान के बेटे को उकसाया और…
 18 March 2026
रायपुर, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 18 और कल 19 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि…
 18 March 2026
रायपुर, रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 1 की हालत…