ब्रिटेन में सिख महिला के साथ दरिंदगी, दो गोरों ने किया दिनदहाड़े किया रेप फिर दी नस्लीय धमकी- अपने देश वापस जाओ

Updated on 13-09-2025 02:29 PM
लंदन: ब्रिटेन में 20 साल की सिख युवती के साथ दरिंदगी का हैरान करने मामला सामने आया है। ओल्डबरी में दो पुरुषों ने महिला के साथ रेप किया और उसके नस्लीय गालिया दीं। उसे 'अपने देश वापस चली जाओ' की धमकी भी दी गई। पुलिस ने इसे नस्लीय हमला मानते हुए जांच शुरू की है। अधिकारियों ने बताया कि यह वारदात बीते मंगलवार को सुबह लगभग 8.30 बजे के करीब टेम रोड के पास हुआ। ब्रिटेन पुलिस ने दुष्कर्म के बारे में सूचना देने के लिए शुक्रवार को एक अपील जारी की। पुलिस ने इस घटना के बारे में कहा कि इसे ‘नस्ली रूप से उकसाया गया हमला’ माना जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 20 वर्षीय ब्रिटिश सिख महिला ने शिकायत की थी कि इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र के सैंडवेल इलाके में ओल्डबरी की टेम रोड पर उसपर यौन हमला किया गया। बताया जा रहा है कि दो गोरे पुरुष संदिग्धों ने महिला को निशाना बनाया और हमले के दौरान ‘नस्लवादी टिप्पणी’ की।

पुलिस कर रही हमलावरों की तलाश

वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया, 'एक महिला ने हमें बताया कि ओल्डबरी में उससे दुष्कर्म किया गया था, जिसे हम नस्ली रूप से उकसाने वाला हमला मान रहे हैं, जिसके बाद हम इसकी जांच कर रहे हैं।' पुलिस ने बताया कि वे इलाके में उन सभी लोगों से बात करना चाहते हैं जिन्होंने दोनों संदिग्धों को देखा हो। सैंडवेल पुलिस की चीफ सुप्रीटेंडेंट किम मैडिल ने कहा, 'हम आरोपियों की पहचान करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सीसीटीवी, फोरेंसिक और अन्य जांच की जा रही है।'
उन्होंने कहा, 'हम इस घटना से उपजे आक्रोष और चिंता को पूरी तरह समझते हैं। मैं आज समुदाय के लोगों से बात करके उन्हें आश्वस्त कर रही हूं कि हम ज़िम्मेदार लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ़्तार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस तरह की घटनाएं बेहद दुर्लभ हैं, लेकिन लोग इस क्षेत्र में अतिरिक्त गश्त की उम्मीद कर सकते हैं।'

सांसद ने की लोगों से अपील

स्मेथविक के स्थानीय सांसद गुरिंदर सिंह जोसन ने कहा कि इस घटना ने पीड़ित को सदमे में डाल दिया है और उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास इस बारे में कोई जानकारी है तो वह इस अपराध की जांच में पुलिस की सहायता करें। सिख यूथ यूके समूह ने कहा कि वे इस ‘क्रूर हमले’ के बाद पीड़िता और उसके परिवार का समर्थन कर रहे हैं तथा स्थानीय गुरुद्वारा, गुरु नानक गुरुद्वारा स्मेथविक ने समुदाय के सदस्यों के लिए सतर्कता और सुरक्षा उपायों पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को एक सार्वजनिक बैठक आयोजित की है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…