रोशनपुरा चौराहे से कमलापार्क तक हटाया जा रहा बीआरटीएस, महापौर ने किया निरीक्षण

Updated on 28-02-2024 12:00 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के निर्देश के बाद राजधानी भोपाल में मिसरोद से बैरागढ़ के बीच बने बीआरटीएस को हटाने की प्रक्रिया जारी है। इसमें लालघाटी से बैरागढ़ के बीच बीआरटीएस हटाने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग की है। जबकि बाकी हिस्से का बीआरटीएस कारिडोर नगर निगम को हटाना है।

इसमें रोशनपुरा चौराहे से बाणगंगा चौराहे तक दोनों ओर से बीआरटीएस कारिडोर हटा दिया गया। यहां मिक्स ट्रैफिक शुरू हो चुका है। अब बाणगंगा से पालिटेक्निक कालेज वाया किलोल पार्क तक कारीडोर को हटाया जा रहा है। मंगलवार को महापौर मालती राय ने कुछ पार्षदों के साथ पहुंचकर बीआरटीएस हटाए जाने के काम का जायजा लिया।

महापौर ने दिया यह निर्देश

इस दौरान महापौर ने निगम कर्मियों को कारिडोर को तय डेड लाइन में हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कारीडोर हटाने के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि न तो सड़क पर ट्रैफिक बाधित हो और न ही लोगों को इससे दिक्कत हो। उन्होंने कहा कि डेडिकेटेड लेन हटने के बाद चौराहों और तिराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएं, ताकि ट्रैफिक कंट्रोल किया जा सके। इस दौरान एमआइसी मेंबर मनोज राठौर, रविंद्र यति, जोन अध्यक्ष विमलेश ठाकुर, कार्यपालन यंत्री शैलेंद्र श्रीवास्तव, एनके डेहरिया आदि भी मौजूद थे।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
भोपाल, राजधानी में साइबर ठगी का खतरनाक ट्रेंड सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर एक 75 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। 24…
 05 May 2026
भोपाल, मोहन यादव सरकार प्रदेश के दस लाख दिव्यांगजनों के लिए पहली बार नीति बनाएगी। इस नीति के लागू होने के बाद सारे विभाग दिव्यांगजनों को लेकर एक प्लेटफार्म पर काम…
 05 May 2026
भोपाल, भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में आग लगने के केस में सुप्रीम कोर्ट में आज (मंगलवार को) सुनवाई होगी। इस मामले में नगर निगम के जिम्मेदार अपना पक्ष रखेंगे। इससे…
 05 May 2026
भोपाल। बड़े तालाब के बोट क्लब पर चल रहीं नावों को लेकर पर्यटकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना के चार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश में भले ही अभी खाद की कमी नहीं है, मगर वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार सतर्कता बरत रही है। प्रदेश में किसानों को पात्रता के अनुसार दो बार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम का असर जारी है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश हुई। सागर, श्योपुर और दमोह…
 05 May 2026
भोपाल/रायपुर। बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर भारतीय जनता पार्टी ने विजयोत्सव मनाया। प्रदेश भाजपा कार्यालय से लेकर जिलों में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी…
 05 May 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम और शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने वाली है। पिछले कई दशकों से बदहाली का दंश झेल रही मर्चुरी (शवगृह) को अब…