तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) विधायक जी लस्या नंदिता की एक कार एक्सीडेंट में आज सुबह (शुक्रवार, 23 फरवरी) मौत हो गई। लस्या नंदिता 37 साल की थीं। वे सिकंदराबाद कैंटोन्मेंट से विधायक थीं।
हादसे के वक्त नंदिता एक SUV में सफर कर रही थीं। साथ में ड्राइवर भी था। नंदिता ड्राइविंग सीट के बगल में बैठी थीं। संगारेड्डी जिले में सुल्तानपुर आउटर रिंग रोड पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई।
इससे नंदिता और ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
10 दिन पहले एक्सीडेंट में जान बची थी
इस हादसे से ठीक 10 दिन पहले 13 फरवरी को लस्या नंदिता एक सड़क हादसे में घायल हुई थीं। हालांकि, उनके होम गार्ड की मौत हो गई थी। नंदिता CM की एक रैली में शामिल होने के लिए नलगोंडा जा रही थीं। नरकटपल्ली में एक्सीडेंट हुआ था।
1986 में हैदराबाद में जन्मी लस्या नंदिता BRS के पूर्व विधायक दिवंगत जी सयाना की बेटी थीं। जी सयाना पांच बार विधायक रहे थे। पिछले साल 19 फरवरी को बीमारी से उनकी मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद नंदिता को उनकी राजनीतिक विरासत आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
BRS ने नवंबर 2023 में तेलंगाना विधानसभा चुनावों में सिकंदराबाद कैंटोन्मेंट सीट से नंदिता को अपना उम्मीदवार बनाया था। नंदिता यहां से विधायक चुनी गईं। विधायक बनने से पहले नंदिता 2016 से कवाडीगुडा वार्ड के पार्षद के रूप में काम कर रही थीं।
तेलंगाना CM ने विधायक की मौत पर दुख जताया

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने BRS विधायक लस्या नंदिता की मौत पर शोक जताया है। तेलंगाना CM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा- लस्या नंदिता की असमय मौत ने मुझे गहरा सदमा दिया है। नंदिता के पिता सयन्ना मेरे करीबी थे। पिछले साल इसी महीने उनका निधन हुआ था। बहुत दुख की बात है कि उसी महीने नंदिता की भी मौत हो गई।
BRS नेता ने एक हफ्ते पहले मुलाकात की फोटो शेयर की
BRS के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक केटीआर ने भी लास्या नंदिता की मौत पर दुख जताया। उन्होंने एक हफ्ते पहले नंदिता के साथ मुलाकात की एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ये करीब एक हफ्ते पहले की बात है। आज बिल्कुल चौंकाने वाली खबर सुनी कि लास्या अब नहीं रहीं। वो एक बहुत अच्छा लीडर बन रही थीं।