सड़क हादसे में बीआरएस विधायक की मौत...

Updated on 23-02-2024 05:18 PM

हैदराबाद। तेलंगाना में विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता और विधायक जी. लस्या नंदिता की शुक्रवार को मौत हो गई। उनकी मौत पाटनचेरू में एक सड़क दुर्घटना में हुई। लस्या सिकंदराबाद कैंट से विधायक थीं। पुलिस ने बताया कि नंदिता जिस कार में यात्रा कर रही थीं, वह शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर सड़क किनारे लगे डिवाइडर से टकरा गई, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया है। नंदिता (36) को एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने उनके निधन पर दुख जताया। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने भी नंदिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ट्वीट किया, 'कैंट विधायक लस्या नंदिता की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा धक्का लगा। नंदिता के पिता स्वर्गीय सयन्ना के साथ मेरे करीबी रिश्ते थे। पिछले साल इसी महीने में उनका निधन हो गया था। यह बहुत दुखद है कि नंदिता की नहीं रहीं। उसी महीने अचानक उनकी भी मृत्यु हो गई। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, मैं ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करता हूं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…