ब्रॉक लेसनर ने तो सब बर्बाद कर दिया, फैंस के 10 साल के इंतजार को किया खराब

Updated on 06-09-2025 01:50 PM
नई दिल्ली: WWE में 10 साल बाद एक बार फिर यूनाइटेड स्टेट्स ओपन चैलेंज की शुरुआत हुई है, लेकिन इसका आगाज धमाकेदार नहीं बल्कि विवादित रहा। स्मैकडाउन में नए US चैंपियन सामी जेन ने इस परंपरा को फिर से शुरू करने का फैसला किया, जिसे रेसलमेनिया 31 के बाद जॉन सीना ने शुरू किया था। इसका मकसद नए और युवा रेसलर्स को मौका देना था, लेकिन सामी जेन और जॉन सीना के बीच हुए पहले ओपन चैलेंज मैच में ब्रॉक लेसनर के दखल ने सब कुछ खराब कर दिया।

दरअसल, शिकागो में हुए स्मैकडाउन में सामी जेन ने ओपन चैलेंज के लिए जॉन सीना को चुना। यह मैच काफी रोमांचक रहा और फैंस भी दोनों के बीच मुकाबला देखकर उत्साहित थे। लेकिन मैच के बीच में ही ब्रॉक लेसनर ने वापसी की और रेफरी को बाहर फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने सामी जेन को F5 मूव दिया और फिर जॉन सीना को भी कई F5 मूव देकर बुरी तरह पीटा। लेसनर के इस हमले के बाद दोनों ही रेसलर मुकाबले की स्थिति में नहीं रहे और मैच को बीच में ही रोकना पड़ा।
ब्रॉक लेसनर के इस कदम से सामी जेन के US ओपन चैलेंज की शुरुआत भले ही खराब हुई हो, लेकिन जेन ने यह साफ कर दिया है कि वह अपने टाइटल को बचाने के लिए तैयार हैं, भले ही उन्हें यह पता न हो कि उनका अगला प्रतिद्वंद्वी कौन होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि ब्रॉक लेसनर के दखल के बाद सामी जेन को अब कौन चुनौती देता है।
वहीं, लेसनर के इस हमले का मकसद सामी जेन को हराना नहीं, बल्कि जॉन सीना को एक संदेश देना था। लेसनर ने पहले ही संकेत दिए हैं कि वह रेसलपालूजा में जॉन सीना से भिड़ेंगे। ऐसे में सामी जेन के लिए यह राहत की बात हो सकती है कि फिलहाल उनका सामना द बीस्ट से नहीं होगा। अब देखना यह है कि सामी जेन अपने यूएस टाइटल को कैसे बचाते हैं और जॉन सीना की तरह नए टैलेंट को आगे बढ़ने का मौका देते हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…