ब्रिटेन की संसद ने पास किया रवांडा बिल : अवैध शरणार्थियों को वापस अफ्रीका भेजेगा

Updated on 24-04-2024 01:24 PM

ब्रिटेन की संसद ने मंगलवार (23 अप्रैल) विवादित रवांडा डिपोर्टेशन बिल को पास कर दिया है। इस बिल का मकसद ब्रिटेन से अफ्रीका के शर्णाथियों को वापस उनके देश भेजना है। इसके पास होने के बाद सरकार ब्रिटेन में रह रहे अवैध शरणार्थियों को रवांडा भेजना शुरू कर देगी।

रवांडा मध्य-पूर्व अफ्रीका का एक देश है। BBC के मुताबिक, इस बिल को 2022 में तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन रवांडा के साथ हुए एक समझौता के बाद लाए थे। इस समझौते के मुताबिक, ब्रिटेन की सरकार रवांडा को अवैध शरणार्थियों के लिए 3 हजार करोड़ रुपए देगी। इस रुपए से रवांडा शरणार्थियों के लिए घर और रोजगार की व्यवस्था करेगा।

बिल के पास होने पर प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि 10 से 12 हफ्तों के भीतर ब्रिटेन से अवैध शरणार्थियों के पहले जत्थे को रवांडा भेजना शुरू किया जाएगा।

बिल से ऋषि सुनक को फायदा होगा

ब्रिटेन इन दिनों आर्थिक संकट और अवैध शरणार्थियों से जुझ रहा है। ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी देश में बेरोजगारी और मंहगाई को अवैध शरणार्थियों से जोड़ती है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक रवांडा बिल पास होने से ब्रिटेन में 2025 में होने वाले प्रधानमंत्री के चुनाव में ऋषि सुनक को फायदा हो सकता है।

2019 में ब्रिटेन में हुई प्रधानमंत्री के चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी ने रवांडा बिल का वादा किया था और ऋषि सुनक इसी पार्टी से आते हैं। हालांकि, जून 2022 में रवांडाबिल को यूरोपीयन युनियन की कोर्ट ने गैरकानूनी बताया था। बाद में यूरोपीय यूनियन से ब्रिटेन के अलग होने के बाद मामला वहां की सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। ब्रिटेन की सुप्रीम कोर्ट ने भी यूरोपीयन यूनियन के फैसले को बरकरार रखा था। लेकिन, अब बिल को संसद से पास होते ही कानून बन गया है।

मानव अधिकार संगठनों ने ब्रिटेन पर सवाल उठाए
यूरोप की मानवाधिकार संगठनों ने ऋषि सुनक के रवांडा बिल की आलोचना की है। उनके मुताबिक ये बिल 'राइट टू लिव' यानी रहने के अधिकार के खिलाफ है। अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने सरकार पर कोर्ट का आदेश का पालन न करने के आरोप लगाए हैं।

मानव अधिकार संगठनों का कहना है कि बिल अमीर और गरीब में फर्क करता है। बिल लोगों के बीच भेदभाव बढाएगा। इससे अवैध शरणार्थियों पर सरकार जुर्म करेगी।

इस साल फ्रांस और ब्रिटेन के बीच बने इंग्लिश चैनल को पार कर ब्रिटेन पहुंचने वालों की संख्या 4600 से अधिक है। इसके अलावा आज इस चैनल को पार करने में पांच लोगो ने अपनी जान गंवा दी। जान गंवाने वालों में सात साल की एक बच्ची भी थी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2024
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक बार फिर से भारी बारिश शुरू हो गई है, जिसके चलते गुरुवार को दुबई में मौजूद दुनिया के दूसरे सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे…
 03 May 2024
काहिरा/बेरूत: फिलीस्तीनियों को यह देखकर खुशी हो सकती है कि गाजा में इजरायल के हमले पर अमेरिकी विश्वविद्यालय परिसरों में आक्रोश फैल गया है। लेकिन, इस संकटग्रस्त इलाके में कुछ लोग…
 03 May 2024
इस्लामाबाद: भारतीय जासूसों के बारे में अमेरिकी मीडिया के दावे के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा…
 03 May 2024
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति ने जो. बाइडन ने कहा है कि 'क्वाड' के दो साझेदार भारत और जापान तथा अमेरिका के दो प्रतिद्वंद्वी रूस और चीन विदेशियों से द्वेष रखते हैं। उन्होंने…
 03 May 2024
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तानी सेना पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि पाकिस्तान एक बार फिर 1971 की तरह बंटवारे के कगार पर खड़ा है।…
 03 May 2024
बोइंग विमान में गड़बड़ी का खुलासा करने वाले व्हिसलब्लोअर जोशुआ डीन की गुरुवार (2 मई) को मौत हो गई है। अमेरिका के केन्सास राज्य में रहने वाले जोशुआ 45 साल…
 03 May 2024
अमेरिका में पिता पर अपने 6 साल के बेटे की हत्या का आरोप लगा है। आरोप है कि उसने अपने बेटे को जबरदस्ती ट्रेड मिल पर दौड़ाया। पिता बच्चे से…
 03 May 2024
अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दमखम दिखा रहे हैं। हाल ही में टाइम मैगजीन को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने अपनी…