ब्राजीलियन जज कुछ सांसदों के X-अकाउंट सस्पेंड करवाना चाहते थे X ने ऐसा करने से किया मना

Updated on 09-04-2024 03:12 PM

ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट जज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को कुछ सांसद और पत्रकारों के अकाउंट दो घंटे के भीतर सस्पेंड करने को कहा था। हालांकि X ने ऐसा करने से मना कर दिया। कंपनी के मालिक एलन मस्क ने इसका खुलासा किया है।

जज अलेक्जेंड्रे डी मोरेस यह भी चाहते थे कि अकाउंट सस्पेंड करने के बाद कंपनी यह दिखाए कि नियमों के उल्लंघन के चलते ऐसा किया गया है। जज का कहना था कि मस्क X का इस्तेमाल आपराधिक साधन के रूप में कर रहे हैं। ब्राजील में इसकी जांच भी चल रही है।

मस्क बोले- ब्राजील में हमारे कर्मचारी सुरक्षित नहीं
इस जांच के बीच मस्क ने कहा- वहां हमारे कर्मचारी सुरक्षित नहीं हैं। हम अपने ब्राजीलियन एंप्लॉइज को किसी सेफ जगह पर ले जाएंगे फिर पूरा डेटा डंप कर देंगे। मस्क ने यह भी बताया कि जज ने X के एक्सेस कटऑफ और फाइन की धमकी दी थी।

मस्क बोले- जज एलेक्जेंड्रा पर भी मुकदमा होना चाहिए
ब्राजील के सीनियर जर्नलिस्ट मार्सेल वैन हैटम ने अपने पोस्ट में एलन मस्क का समर्थन किया था। मस्क ने इसे रिपोस्ट करते हुए लिखा, 'कानून सब पर लागू होता है, एलेक्जेंड्रे पर भी। अपराधों के लिए उन पर भी मुकदमा चलाया जाना चाहिए।'

एक अन्य पोस्ट में मस्क ने लिखा, 'अलेक्जेंड्रे डी मोरेस ब्राजील के तानाशाह बन गए हैं। उन्होंने लूला (लुइज इंसियो लूला दा सिल्वा- ब्राजील के राष्ट्रपति) को पट्टे से बांध रखा है।'

जज ने संविधान के साथ विश्वासघात किया
एक दिन पहले मस्क ने कहा था, 'इस जज ने ब्राजील के संविधान और लोगों के साथ विश्वासघात किया है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए या उन पर महाभियोग चलाया जाना चाहिए।'

डेलावेयर के जज से भी भीड़ चुके हैं मस्क
इससे पहले चांसरी के डेलावेयर कोर्ट की जज ने मस्क के 50 बिलियन डॉलर (करीब ₹4.15 लाख करोड़) के पैकेज प्लान को कैंसिल कर दिया था और एक्स्ट्रा मिले सभी अमाउंट को लौटाने का आदेश दिया था। इससे नाराज मस्क ने अपनी दो बड़ी कंपनियों न्यूरालिंक और स्पेस-एक्स को वहां से हटा लिया था।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…