ब्राजीलियन जज ने X को बैन करने की धमकी दी:मस्क बोले- जज को हटाओ, इसने ब्राजील के संविधान और लोगों को धोखा दिया

Updated on 08-04-2024 01:51 PM

टेस्ला, स्पेस एक्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक एलन मस्क ने ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के जज 'अलेक्जेंड्रे डी मोरेस' को रिजाइन करने या सरकार की ओर से महाभियोग लाकर हटाने की मांग की है।

हाल ही में मोरेस ने X को कुछ प्रभावशाली हस्तियों के अकाउंट ब्लॉक करने का आदेश दिया। ऐसा नहीं करने पर एक्सेस कटऑफ करने और फाइन लगाने की धमकी दी। जज ने कहा कि मस्क X का इस्तेमाल क्रिमिनल इंट्रूमेंटलाइजेशन यानी आपराधिक साधन के रूप में कर रहे हैं।

मस्क बोले- इसने ब्राजील के संविधान और लोगों के साथ विश्वासघात किया
इसके बाद मस्क ने अपने हैंडल से एक के बाद एक पोस्ट कर जज पर हमले शुरू कर दिए। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'इस जज ने ब्राजील के संविधान और लोगों के साथ निर्लज्जतापूर्वक और बार-बार विश्वासघात किया है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए या उन पर महाभियोग चलाया जाना चाहिए। 'शर्म करो अलेक्जेंड्रे, शर्म करो।'

एलन मस्क ने कहा- सिद्धांत प्रॉफिट से ज्यादा मायने रखता'
एक अन्य पोस्ट में मस्क ने लिखा, 'डी मोरेस भारी-भरकम फाइन लगाने और ब्राजील से X का एक्सेस कट-ऑफ करने की धमकी दे रहे हैं। इससे, हम शायद ब्राजील में सभी रेवेन्यू खो देंगे और हमें वहां अपना ऑफिस भी बंद करना पड़ेगा। लेकिन, सिद्धांत प्रॉफिट से ज्यादा मायने रखता है।'

पूर्व राष्ट्रपति के समर्थकों का अकाउंट ब्लॉक किया गया था
ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने X पर 'गलत सूचना फैलाकर न्याय में बाधा डालने' का आरोप लगा कर जांच शुरू की थी। इसके बाद कुछ अकाउंट्स को ब्लॉक भी कर दिया गया था। इन हस्तियों में ज्यादातर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थक थे।

लेकिन, X इन सभी अकाउंट्स को फिर से एक्टिव कर दिया। अलेक्जेंड्रे डी मोरेस ने इन अकाउंट्स को ब्लॉक करने या सेंसर करने का आदेश दिया था। लेकिन, X ने ऐसा करने से मना कर दिया।

जज बोले- X ने न्यायिक आदेश का वायलेशन किया है
AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, जज ने कहा, X ने उन सभी ब्लॉक अकाउंट्स को फिर से एक्टिव करके न्यायिक आदेश की अवज्ञा की है, उसे ऐसा करने से बचना चाहिए।'

2023 के चुनाव में अयोग्य घोषित हुए थे ब्राजील के 38 वेंराष्ट्रपति
ब्राजील के राजनेता और रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर जायर मेसियस बोल्सोनारो ने 2019 से 2022 तक ब्राजील के 38वेंराष्ट्रपति के रूप में काम किया था। मोरेस के नेतृत्व वाले TSE ने बोल्सोनारो पर ब्राजील की चुनावी प्रणाली के बारे में गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया और उन्हें 2023 के चुनाव में अयोग्य घोषित कर दिया गया।

इससे पहले डेलावेयर के जज से भीड़े थे मस्क
इससे पहले चांसरी के डेलावेयर कोर्ट की जज ने मस्क के 50 बिलियन डॉलर (करीब ₹4.15 लाख करोड़) पैकेज कॉन्ट्रैक्ट को कैंसिल कर दिया था और एक्सट्रा मिले सभी अमाउंट लौटाने का आदेश दिया था। इससे नाराज मस्क ने अपनी दो बड़ी कंपनियों न्यूरालिंक और स्पेस-एक्स को हटा लिया था।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…