ब्राजीलियन फुटबॉलर डानी एल्वेस को साढ़े चार साल की सजा : रेप केस में दोषी पाए गए, नेमार ने केस लड़ने में मदद की

Updated on 23-02-2024 02:39 PM

स्पेन की कोर्ट ने गुरुवार को ब्राजील के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डानी एल्वेस को साढ़े चार साल की सजा सुनाई । दिसंबर 2022 में बार्सिलोना के एक नाइट क्लब में एल्वेस एक युवती से रेप के दोषी पाए गए।

तीन बार के चैंपियंस लीग विजेता को पांच साल के प्रोबेशन का भी आदेश दिया गया है। प्रोबेशन का मतलब एल्वेस जेल से बाहर आने के बाद 5 साल तक सुपरविजन में रहेंगे। जेल की सजा काटने के बाद, एल्वेस को पीड़ित को मुआवजे के रूप में 150,000 यूरो ($162,000) का भुगतान करने की भी मांग की।

नेमार ने केस लड़ने में मदद की
ब्राजील के टॉप फुटबॉलर नेमार ने भी एल्वेस की केस लड़ने में मदद की। नेमार ने एल्वेस के लिए एक टॉप वकील और मोटी रकम देकर मदद की। नेमार और एल्वेस करीबी दोस्त है। दोनों साथ बार्सिलोना फुटबॉल क्लब, PSG और ब्राजील नेशनल टीम में खेले हैं।

बार्सिलोना के नाइट क्लब में किया रेप
कोर्ट के मुताबिक एल्वेस ने 31 दिसंबर 2022 की रात स्पेन के बार्सिलोना के एक नाइट क्लब में एक युवती के साथ जबरदस्ती की। एल्वेस की पत्नी जोआना सान्ज ने कहा कि जब वह उस रात अपने बार्सिलोना वाले घर वापस आए तो वह बहुत नशे में थे और बिस्तर पर गिरने से पहले फर्नीचर से टकरा गए थे, लेकिन अदालत ने तर्क दिया कि शराब पीने से उसके व्यवहार पर कोई असर नहीं पड़ा।

युवती के वकील ने कहा,​​​​​एल्वेस और उसके दोस्त ने तीन लड़कियों के लिए शैंपेन खरीदी थी, इससे पहले कि एल्वेस उनमें से एक को नाइट क्लब के एक VIP एरिया में फुसलाकर ले गए, जिसके बारे में लड़की को कोई जानकारी नहीं थी। वकील ने बताया कि इस पॉइंट पर वह हिंसक हो गया, और महिला के बार-बार छोड़ने के अनुरोध के बावजूद उसे संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

पीड़ित ने 12 साल की सजा की मांग की थी
याचिकाकर्ता के वकील ने एल्वेस के लिए नौ साल की जेल की सजा की मांग की थी और पीड़ित ने 12 साल की सजा का अनुरोध किया था, लेकिन अदालत साढ़े चार साल की सजा पर पहुंची, क्योंकि जेल में समय काटने के बाद एल्वेस मुआवजा देने को भी तैयार हैं।

एल्वेस ने 2022 वर्ल्ड कप खेला, बार्सिलोना के भी टॉप खिलाड़ी रहे
एल्वेस ने स्पैनिश क्लब एफसी बार्सिलोना के लिए 400 से ज्यादा गेम खेले है, उन्होंने क्लब के साथ छह लीग खिताब और तीन चैंपियंस लीग जीते। वह ब्राजील की 2022 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा थे।उन्होंने सेविया, जुवेंटस और पीएसजी के लिए खेलते हुए करियर में 40 से ज्यादा ट्रॉफियां जीती हैं और 126 मैचों के साथ वह ब्राजील के सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…