यूनिफार्म बाल्य गहन एवं आपातकालीन चिकित्सा मॉड्यूल विकसित करने के लिये राष्ट्रीय कार्यशाला में किया जा रहा है मंथन

Updated on 07-03-2024 12:12 PM

बाल्य गहन एवं आपातकालीन चिकित्सा के प्रशिक्षण मॉड्यूल के निर्माण के लिये लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश और यूनीसेफ मध्यप्रदेश द्वारा राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है। दो दिवसीय कार्यशाला में यूनिफार्म बाल्य गहन एवं आपातकालीन चिकित्सा मॉड्यूल विकसित करने पर चर्चा की जायेगी। जिससे गंभीर रूप से बीमार बच्चों के उपचार में एकरूपता लाई जा सके एवं शिशु एवं बाल मृत्यु में कमी लायी जा सके।

देश के प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिनिधि कार्यशाला में बाल्य गहन एवं आपातकालीन चिकित्सा के विभिन्न राज्यों में प्रचलित प्रशिक्षण मॉड्यूल्स की समीक्षा करेंगे। कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव डॉ. के.के. त्रिपाठी, मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश, श्रीमती प्रियंका दास सहित देश के प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थानों, डब्ल्यू.एच.ओ., यूनीसेफ, निपी, आई.पी.ई. ग्लोबल के प्रतिनिधि शामिल रहे।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
 01 May 2026
भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
 01 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
 01 May 2026
भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…