ब्रह्माकुमारी संस्थान का चौबे कालोनी, सड्ढू में समर कैम्प 1 मई से

Updated on 19-04-2024 05:57 PM

रायपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिक्षाविद सेवा प्रभाग द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विश्व शान्ति भवन चौबे कालोनी रायपुर में 1 मई से एवं शान्ति सरोवर सड्ढू में 2 से 12 मई तक समर कैम्प आयोजित किया जाएगा। प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। शिविर का समय सुबह 8 बजे से 10 बजे तक रहेगा।

समर कैम्प का शुभारम्भ आंजनेय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. टी. रामाराव, इन्दिरा गाँधी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चन्देल और रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी संयुक्त रूप से करेंगी।

इस बाल व्यक्तित्व विकास शिविर में कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। शिविर के लिए पंजीयन फार्म चौबे कालोनी स्थित सेवाकेन्द्र में नि:शुल्क उपलब्ध है। इसके अलावा दूरभाष क्रमांक -2253253, 2254254 पर टेलीफोन के माध्यम से भी पंजीयन कराया जा सकता हैै। समर कैम्प में बच्चों को राजयोग मेडिटेशन के साथ-साथ मेमोरी मैनेजमेन्ट, टाईम मैनेजमेन्ट, व्यक्तित्व विकास का आधार दिव्य गुण, जीवन मूल्य, राजयोग मेडिटेशन से एकाग्रता और स्मरण शक्ति में वृद्धि, आत्म विश्वास कैसे बढ़ाएँ? आदर्श दिनचर्या, ए टी एम ऑफ सक्सेस आदि विषयों पर अनुभवी वक्ताओं के रूचिकर व्याख्यान होंगे।

समर कैम्प के दौरान फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता, पेन्टिंग स्पर्धा, त्वरित वक्तव्य स्पर्धा एवं अन्य मनोरंजक खेल आयोजित किए जाएंगे। कैम्प का समापन 12 मई को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। प्रत्येक प्रतिस्पर्धा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम तीन बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…