बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी- ब्यू वेबस्टर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल:मार्श की फिटनेस पर संशय, 6 दिसंबर से दूसरा टेस्ट एडिलेड में होगा

Updated on 28-11-2024 02:38 PM

ऑलराउंडर मिचेल मार्श के पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण ऑस्ट्रेलिया ने तस्मानिया के ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर को टीम में शामिल किया है। वेबस्टर स्पिन और मीडियम पेस गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। 30 साल के वेबस्टर ने कहा- 'मजबूत भारतीय टीम के खिलाफ (ऑस्ट्रेलिया ए के लिए) कुछ रन और विकेट हासिल करना सुखद रहा। जब भी आप ‘ए’ टीम के लिए खेलते हैं, तो यह टेस्ट से एक लेवल नीचे होता है। न्यू साउथ वेल्स (NSW) के खिलाफ मैच के बाद ‘बेल्स’ (मेंस सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष जॉर्ज बेली) का फोन कॉल आना मेरे लिए एक गौरवपूर्ण क्षण था। मैं टीम से जुड़ने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'

वेबस्टर ने इंडिया-ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट की चार पारियों में दो बार नाबाद रहते हुए 145 रन बनाए थे। साथ ही सात विकेट भी लिए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने सिडनी में शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ 61 और 49 के स्कोर बनाए थे और 5 विकेट भी झटके थे।

पर्थ टेस्ट के बाद दर्द में थे मिचेल मार्श 

वेबस्टर को ऑलराउंडर मिचेल मार्श के विकल्प के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुना गया है। पर्थ टेस्ट के बाद मार्श की मांसपेशियों में खिंचाव था। मार्श की चोट पर ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैक्डोनाल्ड ने कहा था- 'मार्श की फिटनेस पर थोड़ा संदेह है।' ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भी मार्श की फिटनेस पर चिंता जताई थी। अगर मार्श पर्थ टेस्ट में दस से अधिक ओवर गेंदबाजी करने के बाद एडिलेड गेम के लिए समय पर ठीक नहीं हो पाते हैं, तो वेबस्टर के पास ऑस्ट्रेलिया के 468वें पुरुष टेस्ट क्रिकेटर बनने का मौका होगा।

BGT में 1-0 से आगे है भारत

भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-0 से आगे चल रही है। टीम ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को चार दिनों के भीतर 295 रनों से हराया था। बॉर्डर-गास्कर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…