छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं, 12वीं के 2,239 छात्रों को बोनस अंक

Updated on 10-05-2024 04:40 PM

रायपुर।  स्काउट गाइड, खेलकूद और विद्याभारती समेत अन्य विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10वीं और 12वीं के 2,239 छात्रों को बोर्ड परीक्षा में बोनस अंक दिए गए हैं। इन्हीं बोनस अंकों के सहारे बहुत सारे छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण भी हुए हैं। अभी तक बोनस अंक मेरिट सूची में भी जुड़ते थे, जो छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते थे, उन्हें इसका लाभ मिलता है। इन्हीं बोनस अंकों के सहारे मेरिट लिस्ट में शामिल हो जाते थे। कई बार बोनस अंक पाने वाले छात्र टाप टेन में भी शामिल हुए हैं। बोनस अंक नहीं पाने के कारण मेरिट सूची से बाहर होने वाले छात्रों ने विरोध किया था। छात्रों के विरोध के बाद बोनस अंकों को मेरिट सूची से हटा दिया गया है। अब सिर्फ छात्रों को बोनस अंक का लाभ उत्तीर्ण होने के लिए मिलता है।अनुत्तीर्ण होने पर बोनस अंक के सहारे विद्यार्थी उत्तीर्ण हो जाते हैं। गौरतलब है कि पढ़ाई के अलावा शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता, स्काउट गाइड, विद्याभारती, खेल एवं युवा कल्याण, साक्षरता मिशन, एनसीसी और एनएसएस के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने पर बोनस अंक मिलते हैं।

दुर्ग संभाग के सबसे अधिक छात्र बोनस अंक पाएंगे

बोर्ड परीक्षाओं में सबसे ज्यादा बोनस अंक दुर्ग संभाग के 388 छात्र-छात्राओं को बोनस अंक मिले हैं। वहीं सबसे कम सरगुजा संभाग के 155 छात्र-छात्राएं बोनस के लिए पात्र पाए गए हैं। बिलासपुर से 328, रायपुर से 290 और बस्तर से 262 छात्र-छात्राओं को बोनस अंक के लिए पात्र पाया गया है। बस्तर संभाग के सुकमा जिले से एक भी विद्यार्थी को बोनस अंक नहीं मिला है। वहीं प्रदेशभर में सत्यापन के दौरान 38 छात्र-छात्राओं को बोनस अंक के लिए अपात्र घोषित किया गया है। बस्तर संभाग से सात, बिलासपुर से 20, रायपुर से तीन, दुर्ग से छह और सरगुजा संभाग के दो छात्र-छात्राओं को अपात्र घोषित किया गया है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…