'आउटसाइडर्स को बहुत बुली करते हैं बॉलीवुड कैम्प', शाहिद कपूर का फूटा गुस्सा, बताया कैसा होता है बर्ताव

Updated on 28-02-2024 01:24 PM
फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर चर्चा बटोर रहे शाहिद कपूर ने अब बॉलीवुड के कैम्प पर गुस्सा निकाला है। साथ ही हिदायत दी है कि अगर उन्हें बुली या परेशान किया गया तो वह भी पलटकर बुली करेंगे। शाहिद की इस वक्त 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के लिए तारीफ हो रही है। फिल्म बंपर कमाई कर रही है और इसमें शाहिद-कृति सेनन की जोड़ी भी पसंद की गई है। इसी बीच शाहिद ने बॉलीवुड में आउटसाइडर्स के प्रति बर्ताव और कैम्प पर बात की है। शाहिद ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में आउटसाइडर्स के साथ कैसा बर्ताव किया जाता है। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड कैम्प पर निशाना साधा है।

Shahid Kapoor ने हाल ही नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा' पर इस बारे में बात की। बॉलीवुड कैम्प पर अपनी बेबाक और बेधड़क राय रखते हुए शाहिद ने बताया कि बचपन से लेकर बड़े होकर फिल्म इंडस्ट्री में आने तक उन्हें परेशान किया गया।

'मेरे साथ काफी समय तक बुरा बर्ताव हुआ'

वह बोले, 'शायद मुझमें एक कैंप का हिस्सा बनने के गुण नहीं हैं। मैं दिल्ली से था। मैं मुंबई आया और मुझे मेरी क्लास में स्वीकार नहीं किया गया। मैं आउटसाइडर था क्योंकि मेरा लहजा अलग था। मेरा लहजा दिल्ली वाला था। मेरे साथ बहुत लंबे समय तक बहुत बुरा व्यवहार किया गया।'

बॉलीवुड कैम्प पर गुस्सा- बाहर वाले को आसानी से स्वीकार नहीं करते

शाहिद ने आगे बताया, 'हम किराए के मकान में रहते थे, इसलिए हर 11 महीने में हम शिफ्ट हो जाते थे। मैं एक नई बिल्डिंग में होता और उन लोगों से दोस्ती करने की कोशिश करता, जिन्हें मैं जानता तक नहीं था। मैं श्यामक डावर के पास और फिर कॉलेज गया, और वहां मुझे आखिरकार स्वीकार किया गया। मेरे पास लोगों का अपना ग्रुप था, और फिर मैं एक एक्टर बन गया। जब मैं इंडस्ट्री में आया, तो मुझे अहसास हुआ कि यह भी एक स्कूल की तरह है। तो इस कई साल तक आपको इसे झेलना पड़ता है। बाहर वाले को आसानी से स्वीकार नहीं करते ये लोग। इनको बड़ी प्रॉब्लम होती है कि तुम आ कैसे गए अंदर।'

'मुझे बुली किया तो मैं भी पलटकर बुली करूंगा'

शाहिद कपूर ने फिर कहा कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का यह कैम्प वाला कल्चर बिल्कुल पसंद नहीं है। वह बोले, 'मुझे यह कैम्पी चीज पसंद नहीं है। मुझे लगता है कि जो लोग रचनात्मक रूप से एक-दूसरे के साथ काम करना चाहते हैं, उन्हें करना चाहिए। लोग एक-दूसरे के साथ सहज हैं, होना भी चाहिए। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप अन्य लोगों को नापसंद करें या अन्य लोगों को नीचा दिखाएं या आप अन्य लोगों के लिए दरवाजे बंद कर दें। और मुझे लगता है कि इस फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कुछ होता है। मुझे बुली किए जाने से नफरत है। जब बच्चा था और जब बड़ा हुआ, तो मुझमें आत्मविश्वास नहीं था। लेकिन अब, अगर तुम मुझे बुली करने की कोशिश करोगे, मैं भी पलटकर तुम्हें बुली करूंगा।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…