वेतन के बदले रिश्वत मांगने वाला खंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

Updated on 18-04-2026 06:10 PM

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। बरमकेला क्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) नरेंद्र जांगड़े को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इस मामले में सहयोगी की भूमिका निभाने वाले संकुल समन्वयक संजय चौहान को भी गिरफ्तार किया गया है।

वेतन जारी करने के बदले मांगी गई थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, पूर्व माध्यमिक शाला झीकीपाली के शिक्षक निरंजन बरिहा और उनके सहयोगी मुकेश सोना का मार्च माह का वेतन केवल आधे घंटे की देरी के कारण रोक दिया गया था। नोटिस का जवाब देने के बावजूद वेतन जारी नहीं किया गया। आरोप है कि वेतन रिलीज करने के बदले दोनों शिक्षकों से 5-5 हजार रुपये, यानी कुल 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई।

शिकायत के बाद बिछाया गया जाल
शिक्षकों ने रिश्वत देने के बजाय एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई। डीएसपी अजीतेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि संकुल समन्वयक संजय चौहान इस लेन-देन में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था।

रंगे हाथ पकड़ाया अधिकारी
17 अप्रैल को योजनाबद्ध तरीके से शिक्षक को रिश्वत की रकम देने भेजा गया। जैसे ही खंड शिक्षा अधिकारी ने पैसे लेकर अपने टेबल के दराज में रखे, पहले से तैनात एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली।

कानूनी कार्रवाई शुरू
दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एसीबी ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी रिश्वत मांगता है, तो इसकी तुरंत शिकायत करें।

बरमकेला क्षेत्र में यह एसीबी की पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। लंबे समय से संबंधित अधिकारी के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं, जिससे शिक्षक समुदाय में भारी नाराजगी थी। शिक्षक संघ के अध्यक्ष देवम प्रकाश पटेल सहित अन्य शिक्षकों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी और जरूरी पहल बताया है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…