कोलंबिया में एयरबेस के पास ट्रक में ब्लास्ट:कोकीन की खेती नष्ट करने जा रहे पुलिस हेलिकॉप्टर पर भी ड्रोन हमला

Updated on 22-08-2025 12:21 PM

कोलंबिया में गुरुवार को दो अलग-अलग हमलों में 18 लोगों की मौत हो गई। कोलंबिया के कैली शहर में गुरुवार को एयर बेस के पास एक ट्रक में बम विस्फोट हुआ। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 71 से ज्यादा लोग घायल हुए है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये धमाका मार्को फिदेल सुआरेज सैन्य एविएशन स्कूल के पास हुआ। इससे कुछ घंटे पहले, कोकीन की फसलों को खत्म करने के लिए जा रहे पुलिसकर्मियों के हेलिकॉप्टर पर ड्रोन से हमला हुआ। जिसमें 12 पुलिस अधिकारी मारे गए थे।

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो ने कहा कि इन हमलों के पीछे विद्रोही संगठन FARC के गुटों का हाथ है। FARC का मकसद कोलंबियन सरकार को उखाड़ फेंकना है। हालांकि, 2016 में एक शांति समझौते के बाद ये संगठन भंग हो गया था, लेकिन कई इलाकों में ड्रग्स सप्लाई में ये अभी भी एक्टिव है।

शहर में बड़े ट्रकों के एंट्री पर रोक लगी

कैली के मेयर ने हमले की निंदा की और जिम्मेदार लोगों की जानकारी देने वालों को इनाम देने की घोषणा की। प्रत्यक्षदर्शी ने AFP न्यूज को बताया कि एयर बेस के पास किसी चीज के फटने की तेज आवाज आई।

घटना के बाद आसपास के कई इमारतों और स्कूलों को खाली करा लिया गया है। साथ ही मेयर ने शहर में बड़े ट्रकों के एंट्री पर रोक लगाने की घोषणा की है।

रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने विस्फोट को 'आतंकवादी हमला' बताया और इसके लिए 'नार्को कार्टेल (ड्रग्स तस्करी करने वाला गिरोह) ग्रुप गल्फ क्लान' को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, राष्ट्रपति और सैन्य नेतृत्व ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए आज एक विशेष बैठक बुलाई है।

कोकीन उगाने में कोलंबिया सबसे आगे

कोलंबिया में ड्रग्स की खेती, खासकर कोका की खेती होती है। कोलंबिया दुनिया का सबसे बड़ा कोकीन उत्पादक देश है, जो वैश्विक कोकीन आपूर्ति का लगभग 60-70% हिस्सा पैदा करता है।

कोकीन का पौधा कोलंबिया के दूरदराज और गरीब इलाकों जैसे नारीनो, काउका, पुटुमायो, और कैकेटा में बड़े पैमाने पर उगाया जाता है। 2023 में, कोलंबिया में कोका की खेती 2.5 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई, जो 2022 की तुलना में 10% अधिक है।

कोलंबिया के ग्रामीण इलाकों में गरीबी, बुनियादी ढांचे की कमी और सरकारी उपस्थिति का अभाव कोका की खेती को बढ़ावा देता है। यह स्थानीय किसानों के लिए एक स्थिर आय का माध्यम है, क्योंकि कोका की फसल दूसरी पारंपरिक फसलों (जैसे कॉफी) की तुलना में ज्यादा लाभकारी और कम मेहनत वाली होती है


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…