लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ का सपना : भावना बोहरा

Updated on 11-04-2024 05:25 PM

कवर्धा। राजनांदगांव लोकसभा चुनाव के तहत पंडरिया विधायक भावना बोहरा अपने निर्वाचन क्षेत्र में लगातार सक्रियता के साथ जनसंपर्क कर भाजपा की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को जनता तक पहुँचा रहीं हैं। जिस प्रकार उन्होंने विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों व अंतिम छोर तक जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं से अवगत हुईं उसी प्रकार लोकसभा चुनाव में भी चुनाव प्रचार हेतु उनकी सक्रियता लगातार जारी है। गुरुवार को भावना बोहरा ने ग्राम सुरजपुरा, कोहड़िया, धरमगढ़, गोरखपुर, कुंआ, सेमरिया एवं कोसमंदा में जनसंपर्क किया और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

भावना बोहरा ने कहा कि मोदी की गांरटी से छत्तीसगढ़ आज एक नया अध्याय रच रहा है। आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेश के विकास से लेकर जनसुरक्षा सुनिश्चित हो रही है। जनता को उनका अधिकार मिल रहा है और सम्मान भी मिल रहा है। किसानों को समृद्ध बनाने से लेकर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नरेंद्र मोदी व विष्णु देव साय द्वारा सराहनीय प्रयास एवं योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। राजनांदगांव लोकसभा की जनता भी इन विकास कार्यों और नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों से भलीभांति परिचित है। लगातार लोकसभा में जनता की आवाज बनकर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं को प्रखरता से संसद में रखने वाले भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय पर जनता के इसी विश्वास से उन्हें पुनः जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं राजनांदगांव लोकसभा की जनता से अपील करती हूँ कि 26 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय के पक्ष में मतदान कर छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनायें।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि मोदी की गारंटी में हमने जो वादे किये हैं वो निरंतर पुरे हो रहें हैं, सरकार बनने के महज १०० दिनों के भीतर ही महतारी वंदन योजना की दो किश्तें महिलाओं के खाते में पहुंची है, किसानों को दो वर्ष का बगाया भुगतान एवं ३१00 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदी हुई है, तेंदुपत्ता संग्राहकों को ५१00 रुपये प्रति मानक बोरा, 18 लाख लंबित आवास को पुनः आवंटित करने का काम हमारी सरकार ने किया है। इन सभी कार्यों से हर व्यक्ति एवं वर्ग को इसका लाभ मिल रहा है तथा उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है, यही है विकसित छत्तीसगढ़ की हमारी परिकल्पना और इस परिकल्पना को साकार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी को हमें फिर से विजयी बनाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार सरकार बनाना है। जनसंपर्क के दौरान जनता से भेंट करने पर मोदी के प्रति उनका विश्वास प्रचंड रूप से दिखाई दे रहा है, हमें पूर्ण विश्वास है कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों में भाजपा प्रचंड मतों के साथ जीत दर्ज कर अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को जरुर हासिल करेगी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…