भाजापा का किसान महासम्मेलन 9 को, राजनाथ सिंह होंगे शामिल

Updated on 08-03-2024 05:46 PM

रायपुर । राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले 9 मार्च को किसान महासम्मेलन को लेकर भाजपा किसान मोर्चा रायपुर व भाजपा ग्रामीण की गुरुवार को एकात्म परिसर में हुई बैठक में तीन विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों और बूथ के प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्याम नारंग ने कहा कि  राष्ट्रीय कार्य परिषद की बैठक में हमें कार्यक्रम मिला है। मोदी जी ने हमें छत्तीसगढ़ की 11 सीटें जीतकर देने की बड़ी जिम्मेदारी दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 5 लाख से ज्यादा मत हसिल करने रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 12 मंडल और 170 शक्ति केंद्रों के 840 बूथ में जाकर काम करने के निर्देश दिए हैं।

भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री आलोक ठाकुर ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भाजपा किसान मोर्चा को कार्यक्रम दिया है। साइंस कॉलेज मैदान में होने वाला किसान महासम्मेलन में करीब डेढ़ लाख से ज्यादा किसान शामिल होंगे। तीन विधानसभा अभनपुर, धरसींवा, अभनपुर व तिल्दा भाजपा मंडलों से किसान ट्रेक्टर,बस व अन्य साधनों से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। तीनों विधायकों से भाजपा मंडल के कार्यकर्ता चर्चा कर कम से कम हर विधानसभा से 4000 किसानों को लेकर आएंगे। साथ ही लोकसभा की सभी 11 सीट जीतने के लिए अभी से वातावरण बनाएंगे।

भाजपा चुनाव प्रबंध समिति के सह संयोजक सौरभ सिंह ने कहा कि साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले किसान महासम्मेलन में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आ रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव में बूथ स्तर पर जाकर किसानों से चर्चा कर उन्हें सम्मेलन में लेकर आए।

भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय की सरकार लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के 18 लाख परिवार के आवास की व्यवस्था करने के बाद 13 मार्च के मुख्यमंत्री निवास में प्रवेश करने जा रहे हैं। अब लोकसभा चुनाव में 11 सीटें जीतने के लिये बूथ स्तर पर किसान, महिला, युवा सहित सभी वर्गों के बीच पहुंच कर काम करने की जरूरत है।

भाजपा किसान मोर्चा रायपुर व भाजपा ग्रामीण की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री संजय श्रीवास्तव, भाजपा महामंत्री भरत वर्मा, भाजपा जिला प्रभारी अशोक पांडेय, भाजपा किसान मोर्चा ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, संभाग प्रभारी सौरभ सिंह,गौरीशंकर श्रीवास, परदेशी राम साहू, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, आरंग विधायक खुशवंत साहेब, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, अशोक बजाज, आरंग के पूर्व विधायक नवीन मारकण्डेय, संजय ढीढी, द्वारिकेश पांडे ,  आलोक ठाकुर, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल  कमलेश सिंह राजपूत आदि उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…