भोपाल से रवाना हुए भाजपा के प्रचार रथ, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर कही ये बात

Updated on 06-03-2024 01:18 PM
भोपाल भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी है। इसी सिलसिले में प्रदेशभर में चुनाव प्रचार के लिए बुधवार को पार्टी एलईडी प्रचार रथ प्रदेश के सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों में भेजे जा रहे हैं ।
मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद आदि ने प्रदेश कार्यालय से आज सुबह प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के लिए एलईडी प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एलईडी रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि हमारे प्रतिपक्ष के लोग भी अब कहने लगे हैं अबकी बार 400 पार। उन्‍होंने कहा कि हर क्षेत्र में ये सुझाव वैन जायेगी और जनता के सुझाव लाएगी।

सीएम ने कहा कि तमाम हथकंडों और षड्यंंत्रों के बाद भी मोदीजी ने अपना नेतृत्व पिछले 10 साल में साबित किया है।


करेंगे नुक्कड़ सभाएं

प्रदेश के सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों में रवाना होने वाले भाजपा के इन एलईडी प्रचार रथों से छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर लोगों से उनके सुझाव लिए जाएंगे।

इन सुझावों को संकल्प पत्र में भी शामिल किया जाएगा। वहीं बूथ स्तर पर भाजपा की डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का प्रचार -प्रसार भी किया जाएगा।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…