प्रदेश की सभी 11 सीटों पर भाजपा जीतेगी : नितिन नबीन

Updated on 20-03-2024 04:48 PM

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न समितियों और विभागों की मंगलवार को बैठकें हुई। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुईं इन बैठकों में प्रदेश सह-प्रभारी और बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन ने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए आगामी चुनाव की रणनीति तैयार की। नबीन ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से प्रदेश की सभी 11 सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति और उसके क्रियान्वन की समीक्षा की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने मौजूद थे।

नितिन नबीन ने भाजपा की चुनाव प्रबंध समिति, चुनाव कार्यालय, कॉल सेंटर, कार्यालय प्रबंधन, मीडिया विभाग, मीडिया संपर्क, विज्ञापन अभियान, वीडियो वेन, सोशल मीडिया व हाईटेक अभियान, डिजिटल विभाग, वाहन, प्रवास, अतिथि विभाग, न्यायिक मामले व चुनाव आयोग, प्रलेखीकरण, साहित्य सामग्री निर्माण, साहित्य छपवाना, प्रचार सामग्री व साहित्य वितरण, भाषण बिन्दु, सांस्कृतिक, विशेष संपर्क, प्रवासी कार्यकर्ता, महिला अभियान, युवा अभियान, एससी अभियान, एसटी अभियान, झुग्गी झोपड़ी अभियान, सामाजिक सपंर्क अभियान, लाभार्थी अभियान, संकल्प पत्र अभियान समिति की बैठकों में सभी पदाधिकारी और अपेक्षित कार्यकर्ताओं से चर्चा की। नबीन ने अब तक के संगठनात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। इस अवसर पर प्रबंधन समिति प्रमुख शिवरतन शर्मा, भूपेंद्र सवन्नी, सौरभ सिंह ,प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, भरतलाल वर्मा, रामजी भारती, जगदीश (रामू) रोहरा, श्रीमती सरला कोसरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, विधायक अनुज शर्मा, खुशवंत साहेब, कार्यालय प्रभारी नरेश चंद्र गुप्ता, सह प्रभारी रजनीश शुक्ला ,प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, नलिनीश ठोकने, दीपक म्हस्के, रंजना साहू, रसिक परमार ,अनुराग अग्रवाल , विजय शंकर मिश्रा, सुरेन्द्र पाटनी, मोहन पवार, ओंकार बैस, उज्जवल दीपक, योगी अग्रवाल, किरण बघेल, कृतिका जैन, अवधेश जैन, हेमंत पाणिग्राही, सोमेश पांडेय मितुल कोठारी, सुनील पिल्लई, सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…