2 सीट से शुरू हुई भाजपा आज सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है : शिव प्रकाश

Updated on 06-04-2024 05:49 PM

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को भाजपा जवाहर नगर मंडल ने स्थापना दिवस समारोह जिला कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित किया। जिसमे भाजपा के राष्टीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा की भाजपा 2 सीटों से शुरू हुई थी, जो आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप से स्थापित हो रही है। 6 अप्रैल 1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद पार्टी का पहला अधिवेशन दिसंबर 1980 में मुंबई में हुआ था जिसमे पूर्व प्रधानमंत्री टल बिहारी बाजपेयी ने कहा था अँधेरा छटेगा ,सूरज निकलेगा कमल खिलेगा। जो आज भाजपा के शक्तिशाली वृहद् स्वरुप के रूप में स्पष्ट परिलक्षित हो रही है।

वही प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने सभी को शुभकामनाये देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में सभी सीटों पर विजय हासिल कर पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में विराजमान करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष संतोष साहू ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिलाया की सभी मिलकर जमीनी स्तर पर कार्य करेंगे एवं लोकसभा चुनाव को ऐतिहासिक मतों से जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

स्थापना कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन )पवन साय, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, जिला अध्यक्ष जयंती पटेल,मंडल अध्यक्ष संतोष साहू, जिला मंत्री अकबर अली,मंडल प्रभारी सोनू सलूजा , पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा ,शुभाष अग्रवाल ,रमेश शर्मा ,यूनुस कुरैशी,राजेश पांडेय,सोनू राजपूत,संतोष निहाल,दिनेश शर्मा,शंकर शर्मा,कान्हाराज सिंह ठाकुर ,गीता रेड्डी ,एकता गुप्ता ,संगीता जैन ,भारती बागल ,प्रियंका साहू ,ममता चंदनिया सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

स्थापना कार्यक्रम में मंडल के 11 वरिष्ठजनों जयंत तापस ,यूनुस कुरैशी ,रिजवान पटवा जी, मंतराम वर्मा ,अशोक यदु ,कैलाश मुरारका एवं 45 बूथ अध्यक्षों का श्रीफल से सम्मान किया गया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…