बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया विधायिकी से इस्तीफा, बांकीपुर सीट के लोगों के लिए लिखी भावुक करने वाली चिट्ठी
Updated on
30-03-2026 11:20 AM
पटना: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी विधानसभा सीट बांकीपुर से बतौर विधायक इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी के बिहार अध्यक्ष संजय सरावगी ने इसकी पुष्टि कर दी है। संजय सरावगी ने कहा कि नितिन नवीन ने अपना इस्तीफा उन्हें कल यानी रविवार को ही सौंप दिया था।
'नितिन नवीन ने कल ही लिख दी थी इस्तीफे की चिट्ठी'
संजय सरावगी ने कहा कि ' नितिन नवीन बांकीपुर के विधायक के पद से आज इस्तीफा देंगे। ऐसे में समय से आज यानी 30 मार्च को नितिन नवीन का इस्तीफा हो जाएगा। नितिन नवीन ने मुझे अपना इस्तीफा कल ही सौंप दिया था। मैं नितिन नवीन का इस्तीफे की चिट्ठी राज्यपाल को दे रहा हूं। नितिन नवीन ने रविवार होने के चलते कल इस्तीफा नहीं दिया था। वो असम के दौरे पर जा रहे थे, इसीलिए उन्होंने अपना इस्तीफा मुझे सौंप दिया।'
नितिन नवीन ने लिखी बांकीपुर सीट के वोटरों के लिए चिट्ठी
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने सोशल मीडिया पर बांकीपुर सीट के वोटरों और समर्थकों के लिए एक बड़ी चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने लिखा है कि 'जनवरी 2006 में पिताजी के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी ने मुझे पटना पश्चिम से उपचुनाव लड़ने का अवसर दिया और दिनांक 27 अप्रैल 2006 को मैं पहली बार पटना पश्चिम क्षेत्र से निर्वाचित होकर सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। पिछले 20 वर्षों में पिताजी, स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा द्वारा बनाए गए इस क्षेत्र को पारिवारिक भाव से सींचने, संवारने और विकास के पटल पर आगे ले जाने का निरंतर प्रयास किया है।'
नितिन नवीन ने अपनी भावुकता चिट्ठी में बयां की
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पूरी चिट्ठी आप ऊपर पढ़ सकते हैं। हालांकि इसमें उन्होंने भावुक करने वाली बातें भी लिखी हैं। चिट्ठी के एक पैराग्राफ में नितिन नवीन ने लिखा है कि 'मैंने यह हमेशा कहा है कि जनता ने मुझे समस्याएं भी बताई, और उन समस्याओं के समाधान का रास्ता भी मुझे जनता ने ही दिखाया। कार्यकर्ताओं ने मुझे भाई के रूप में, परिवार के सदस्य के रूप में और अभिभावक के रूप में अंगुली पकड़कर आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। मैं पटना और बिहार की जनता को आश्वस्त करता हूँ कि जो परिवार का भाव उन्होंने मुझे दिया है, उसका मैं सदैव सम्मान करता रहूंगा। आज मैं बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं।'
अब राज्यसभा सदस्य बनेंगे नितिन नवीन
16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में नितिन नवीन निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। माना जा रहा है कि खरमास बाद यानी 14 अप्रैल या उसके बाद किसी भी दिन नितिन नवीन राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ले लेंगे। वहीं सीएम नीतीश कुमार के भी उनके साथ ही राज्यसभा सदस्य की शपथ लेने की संभावना है। माना जा रहा है कि इसके बाद बिहार में नई सरकार भी अपना आकार ले लेगी। हालांकि सीएम कौन होगा, इस पर न बीजेपी ने पत्ते खोले हैं और न ही जदयू या NDA के किसी सहयोगी दल ने।
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
अमृतसर, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…