
बीजापुर। बीजापुर-आवापल्ली क्षेत्र के पोतकेल में बनी प्रधानमंत्री सड़क चोरी होने की खबर सुर्खियों में है। तो वहीं इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने छः सदस्य जांच दल गठित कर दी है।
जिले के आवापल्ली विकासखंड के पोतकेल से पटेलपारा तक दो किलोमीटर सड़क बननी थी। लेकिन अब सड़क पूरी तरह से गायब हो गई है। इस मामले को विजन न्यूज़ सर्विस ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद भाजपा के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने जांच दल गठित कर जल्द रिपोर्ट देने की बात कही है। इस सड़क का पूर्ण निर्माण विभाग द्वारा 2022 में पूर्ण होना दर्शाया है लेकिन आज सड़क का नामोनिशान नही है जो कि भारी भ्रष्टाचार की ओर इंगित कर रहा है। किसी भी तरह की गड़बड़ी स्वीकार नही करने और कड़ी कार्यवाही होने की बात जिलाध्यक्ष मुदलियार ने कही है।