रेकॉर्ड हाई पर पहुंची बिटकॉइन की कीमत, दो साल में काफी गिरी थी कीमत, जानिए कैसे की वापसी

Updated on 09-03-2024 01:47 PM
नई दिल्ली: बिटकॉइन (Bitcoin) में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। दुनिया की इस सबसे पुरानी और सबसे लोकप्रिय डिजिटल करेंसी बिटकॉइन की कीमत 70,000 डॉलर का रेकॉर्ड हाई बनाया है। इस तरह से इसने साल 2021 के अंत में छू चुके लेवल को पार कर लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 2022 के बाद इसके प्राइस में 300% से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है। पहले बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) के लॉन्च के बाद से बिटकॉइन के मूल्य में भारी तेजी आई है। जानिए इस बारे में डिटेल से...

पहले गिरावट की क्या थी वजह?
2022 में कुछ प्रमुख क्रिप्टो फर्मों की धोखाधड़ी उजागर हुई थी। इससे कीमतों में बड़ी गिरावट आई थी। गिरावट की शुरुआत नवंबर 2022 में तब हुई जब सैम बैंकमैन-फ्राइड द्वारा स्थापित FTX क्रिप्टो एक्सचेंज दिवालिया हो गया, जिससे ग्राहकों को 8bn डॉलर की चपत लगी। इससे क्रिप्टो मार्केट में तहलका मच गया था। FTX दिवालिया होने से पहले दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज था।

कैसे बदले हालात?
अगस्त 2023 में एक बड़ा मोड़ आया जब एक अमेरिकी अदालत के फैसले के बाद बिटकॉइन को ट्रैक करने के लिए बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) को मंजूरी मिल गई। यह दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी और व्यापक क्रिप्टो उद्योग के लिए एक अहम मोड़ था। ETF अप्रूवल के बाद बिटकॉइन की कीमत बढ़ गई और तब से चढ़ना जारी है। चूंकि ईटीएफ ने जनवरी में बाजार में प्रवेश किया था, इसलिए निवेश में 7.5 बिलियन डॉलर से अधिक फ्लो हुआ है।

इस बार क्या अलग है?
जब 2021 में क्रिप्टो में उछाल आया, तो इसकी गति को आंशिक रूप से सामान्य निवेशकों द्वारा बढ़ावा दिया गया था। लेकिन अब बिटकॉइन रन-अप को ब्लैकरॉक और फिडेलिटी जैसे प्रमुख फाइनैंशल संस्थानों के समर्थन से भी आगे बढ़ाया गया है। अभी बिटकॉइन सबसे आगे है। अन्य टोकन की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह उनके पिछले हाई लेवल को पार किए बिना है।

क्या क्रिप्टो रैली वापस आ गया है?
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस साल 11 जनवरी को लॉन्च होने के बाद से बिटकॉइन ETF को लेकर निवेशकों की रुचि बढ़ी है। क्रिप्टो समर्थक जोर देकर कहते हैं कि बिटकॉइन का उछाल सिर्फ शुरुआत है। इसकी कीमत 100,000 डॉलर के पार जा सकती है। हालांकि, अमेरिकी अदालतें अभी भी बड़े सवालों पर विचार कर रही हैं कि क्या डिजिटल करेंसी को स्टॉक और बॉन्ड की तरह माना जाना चाहिए?
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारतीय निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजरायल/अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में कई…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। अगर यह युद्ध लंबे समय…
 06 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…