PM मोदी से मिले बिल गेट्स:AI, एग्रीकल्चर और हेल्थ सेक्टर में इनोवेशन पर हुई चर्चा

Updated on 01-03-2024 12:44 PM

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। दोनों को बीच इस दौरान कई वैश्विक मुद्दों और बदलाव के जरूरतों पर चर्चा हुई। बिल गेट्स भारत के दौरे पर हैं और यह मुलाकात दिल्ली में हुई है।

इस मुलाकात के बाद बिल गेट्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा, 'प्रधानमंत्री मोदी से मिलना हमेशा प्रेरणादायक होता है। उनके साथ चर्चा करने के लिए बहुत कुछ था। हमने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), वुमन-लेड डेवलपमेंट, DPI (इनकम), एग्रीकल्चर, हेल्थ और क्लाइमेट एडॉप्टेशन में इनोवेशन और 'दुनिया भारत से क्या सीख सकती है' पर चर्चा की।

वहीं PM मोदी ने इस मुलाकात को 'वंडरफुल' बताया। उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा, 'हमेसा उन सेक्टर के बारे में चर्चा करने में खुशी होती है, जो हमारे प्लानेट के हित में हैं और दुनिया भर में लाखों लोगों को सशक्त बनाने वाले हैं।'

विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मिले बिल गेट्स
इससे पहले बिल गेट्स ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात की थी। मीटिंग के बाद बिल गेट्स ने X पर लिखा, 'मुझे भारत की जी-20 प्रेसीडेंसी, महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण पर बात करके काफी अच्छा लगा। उन्होंने कहा, भारत नॉलेज और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के जरिए क्रॉस-कंट्री सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बिल गेट्स मंगलवार रात को ओडिशा पहुंचे थे
गेट्स ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से भी मुलाकात की थी। मंडाविया ने बताया कि गेट्स ने भारत के स्वदेशी मोबाइल अस्पताल 'BHISHM क्यूब इनिशिएटिव को भी देखा और उसकी सराहना की। बिल गेट्स मंगलवार रात को ओडिशा पहुंचे थे। इस दौरे पर उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और ओडिशा सरकार के अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी।

दुनिया के 7वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं बिल
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स दुनिया के 7वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। फोर्ब्स के मुताबिक इनकी नेटवर्थ 128.1 बिलियन डॉलर करीब 10.61 लाख करोड़ रुपए है। बिल गेट्स ने 1975 में माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की थी। कंपनी में वे 2000 तक CEO के पद पर रहे थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…